,

DRI Operation Crystal Dagger: ऑपरेशन ‘क्रिस्टल डैगर’: DRI ने 5 ड्रग तस्करों को दबोचा, 7.1 करोड़ रुपये की 8.6 किलो नशीली ड्रग्स जब्त

DRI Operation Crystal Dagge

DRI Operation Crystal Dagge राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने “ऑपरेशन क्रिस्टल डैगर” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें 4 नाइजीरियाई नागरिक और 1 भारतीय महिला शामिल हैं। अधिकारियों ने करीब 8.6 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत 7.1 करोड़ रुपये बताई गई है।

डीआरआई को सूचना मिली थी कि नई दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एक महिला ट्रेन के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी कर रही है। इसके बाद 11 अगस्त 2026 को भोपाल जंक्शन रेलवे स्टेशन पर महिला को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान उसके ट्रॉली बैग में बनाई गई एक गुप्त तह (कंसील्ड कैविटी) से छह पैकेट बरामद हुए। इन पैकेटों में कुल 6.325 किलोग्राम क्रिस्टलीय मेथामफेटामाइन मिली, जिसे जब्त कर महिला को एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

ग्रेटर नोएडा में छापेमारी, भागने की कोशिश कर रहे 4 नाइजीरियाई तस्कर पकड़े गए

DRI Operation Crystal Dagge महिला तस्कर की गिरफ्तारी के बाद डीआरआई और केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की संयुक्त टीम ने ग्रेटर नोएडा में सप्लायरों को पकड़ने के लिए छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौजूद नाइजीरियाई तस्करों ने खिड़की से कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन अधिकारियों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।

तलाशी में 2.242 किलोग्राम क्रिस्टलीय मेथामफेटामाइन, 50 ग्राम कोकीन और 25 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस कार्रवाई में चार नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।

विदेशी ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, जांच जारी

DRI Operation Crystal Dagge डीआरआई के अनुसार यह गिरोह भारतीय नागरिकों को शामिल कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ड्रग तस्करी का नेटवर्क चला रहा था। इस कार्रवाई से एक विदेशी ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ है।

कुल 8.6 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं और सभी पांच आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

डीआरआई ने कहा कि वह भारत सरकार के “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत देशभर में सक्रिय अवैध ड्रग नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है।

Read this: MP Youth Parliament 2026 : लोकतांत्रिक मूल्यों और देश के भविष्य पर मंथन,युवाओं से राजनीति में सक्रिय भागीदारी का आह्वान

Kasrawad News: जिला पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस के भारत यादव विजयी, 4075 वोटों से दर्ज की जीत

Kasrawad News: खरगोन जिले के कसरावद में जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक…

Banda News: सरपंच उपचुनाव में पूजा अहिरवार की जीत, नरेश आठिया को 303 वोटों से हराया

Banda News: मध्य प्रदेश के बंडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भडराना में…

India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराया, गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा

India vs Pakistan: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत…