,

Bhopal Boat Club: नौका तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, युवाओं को दिया संकल्प और राष्ट्रसेवा का संदेश

bhopal-boat-club

Bhopal Boat Club स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी भोपाल के बोट क्लब पर आयोजित भव्य नौका तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। देशभक्ति गीतों और तिरंगे की छटा से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। मुख्यमंत्री ने स्वयं नौका में सवार होकर यात्रा में भाग लिया और नागरिकों को देशसेवा, राष्ट्रगौरव तथा एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद रहे।

Bhopal Boat Club देश में पहली बार बना फ्लोटिंग तिरंगा

कार्यक्रम की विशेष आकर्षणों में तालाब के बीच तैयार किया गया फ्लोटिंग तिरंगा रहा, जिसे देश में अपनी तरह का पहला प्रयास बताया गया। कयाकिंग और कनोइंग खिलाड़ियों ने जलक्रीड़ा के माध्यम से तिरंगे को सलामी दी और शानदार प्रदर्शन से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। केनो स्लालम शो और विभिन्न जल गतिविधियों ने आयोजन को और अधिक आकर्षक बना दिया।

Bhopal Boat Club प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा भारत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है और लोकतंत्र लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और अपनी क्षमता तथा सामर्थ्य के बल पर समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू किए जाने की प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे सभी नागरिकों के लिए समानता और न्याय का भाव मजबूत होगा।

Bhopal Boat Club युवाओं की संकल्प शक्ति से मिलेगा सफलता का मार्ग

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि जीवन में सफलता संकल्प, कौशल और निरंतर प्रयास से मिलती है। उन्होंने कहा कि जल में तिरंगा यात्रा निकालने वाले युवाओं ने यह साबित किया है कि कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने देश की प्रगति, सुरक्षा और समृद्धि की कामना करते हुए सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Read this: Ambikapur Stray Cattle Protest: आवारा मवेशियों को लेकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचाया पूरा झुंड

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 3 दिन से पेड़…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरं.. 1. मानसून की रफ्तार थमी,…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 3 दिन से पेड़…

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…