,

NPS Bharat Chhodo Abhiyan: पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर कर्मियों का प्रदर्शन, एनपीएस भारत छोड़ो अभियान की शुरुआत

- Advertisement -
Ad imageAd image
NPS Bharat Chhodo Abhiyan

Report: Neha gupta

NPS Bharat Chhodo Abhiyan आरा में संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) बिहार के तत्वावधान में कर्मचारियों ने “एनपीएस भारत छोड़ो महा अभियान” के तहत प्रदर्शन किया। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए और पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल करने की मांग उठाई।

NPS Bharat Chhodo Abhiyan कर्मचारियों ने एनपीएस को बताया हितों के खिलाफ

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि नौकरी के बाद बुजुर्गावस्था में आर्थिक सुरक्षा के लिए पेंशन एक महत्वपूर्ण सहारा होती है। उनका आरोप है कि पुरानी पेंशन योजना समाप्त कर राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) लागू किए जाने से कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित हो गया है।

कर्मचारियों ने कहा कि एनपीएस व्यवस्था कर्मचारियों के हितों के अनुरूप नहीं है और इससे उनका आर्थिक शोषण हो रहा है। उन्होंने सरकार से पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू करने की मांग की।

NPS Bharat Chhodo Abhiyan मांगें नहीं मानी गईं तो होगा बड़ा आंदोलन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि “एनपीएस भारत छोड़ो महा अभियान” का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच जागरूकता बढ़ाना और सरकार तक अपनी मांग पहुंचाना है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ही पुरानी पेंशन योजना बहाल करने पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो राज्यभर में व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।

कर्मचारियों ने एकजुट होकर पुरानी पेंशन योजना को सामाजिक सुरक्षा का आधार बताते हुए इसे पुनः लागू करने की मांग दोहराई।

Read this: Toxic Movie Trailer Review: यश का खूंखार अवतार और खतरनाक दुनिया, ट्रेलर देखकर समझ आएगा क्यों मचा है इतना शोर

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने