,

Sandipani School: ‘किताब से कल तक’ कार्यक्रम में छात्राओं से रूबरू हुए सीएम मोहन यादव, AI के जिम्मेदार उपयोग पर दिया जोर

Sandipani School

छात्राओं की ‘कैबिनेट’ से मिले मुख्यमंत्री

Sandipani School भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय में आयोजित ‘किताब से कल तक’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छात्राओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की छात्रा कैबिनेट के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें मंच पर अपने साथ बैठाकर उनकी जिम्मेदारियों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने छात्राओं की नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी की सराहना की।

Sandipani School AI का इस्तेमाल करें, लेकिन खुद का विवेक भी लगाएं

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने मुख्यमंत्री से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ChatGPT जैसे डिजिटल टूल्स को लेकर सवाल किए। जवाब में डॉ. यादव ने कहा कि AI आधुनिक समय का महत्वपूर्ण साधन है और इसका उपयोग नई जानकारियां प्राप्त करने तथा सीखने के लिए किया जा सकता है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी AI टूल पर पूरी तरह निर्भर नहीं होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि AI से प्राप्त जानकारी को हमेशा क्रॉस-चेक करें और अपने स्वयं के विवेक एवं सोच का उपयोग करें।

Sandipani School शिक्षा, संस्कार और आत्मविकास पर दिया संदेश

Sandipani School मुख्यमंत्री ने छात्राओं को जीवन में अनुशासन, निरंतर अध्ययन, खेलकूद और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के अनुरूप अतिरिक्त ज्ञान भी अर्जित करना चाहिए। संवाद के दौरान उन्होंने तनाव प्रबंधन, समय प्रबंधन, सोशल मीडिया के उपयोग और करियर निर्माण जैसे विषयों पर भी अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने शिक्षकों से भी संवाद कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

Sandipani School स्कूल की विशेष उपलब्धियां

वर्ष 1958 में स्थापित कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय में वर्तमान में 1800 से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी और आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हैं। बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम और छात्रा कैबिनेट की लोकतांत्रिक व्यवस्था इस संस्थान की प्रमुख विशेषताओं में शामिल हैं।

Read this: UP Supplementary Budget: विधानसभा में सीएम योगी का सपा पर तीखा हमला, बोले- जनहित के मुद्दों पर चर्चा से भागा विपक्ष

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Tripura निकाय चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त, वोटिंग से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Tripura: त्रिपुरा में 27 नवंबर को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव…

Priyank Kharge की शेयर की गई RSS की फोटो पर विवाद, AI से एडिट करने का आरोप; पुलिस में शिकायत

Priyank Kharge: कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. दीपक टंडन और…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…

Janjgir Champa Murder : पिता ने शराबी बेटे को मार डाला, थाने में किया सरेंडर

रिपोर्ट- गोल्डी श्रीवास Janjgir Champa Murder News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले…