,

Moradabad PMAwasYojana : गरीब और वंचित परिवारों को मिल रहा आवास, सीएम योगी आदित्यनाथ सपना कर रहे साकार

moradabad-pmawasyojana-cm-yogiadityanath

रिपोर्ट- दानवीर सिंह, मुरादाबाद

Moradabad PMAwasYojana : मुरादाबाद, सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य के लाखों गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के पक्के घर का सपना साकार किया है…मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने योजना को धरातल पर उतारने में देश में अग्रणी स्थान हासिल किया है…राज्य सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत नए लाभार्थियों को सीधे उनके खातों में अनुदान राशि ट्रांसफर कर तेजी से आवास निर्माण करा रही है…जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को आशियाना मिल रहा है.

https://www.youtube.com/watch?v=UyLZiH6B6w8
  • गरीब और वंचित परिवारों को मिल रहा आवास
  • सीएम योगी आदित्यनाथ सपना कर रहे साकार
  • सबके लिए आवास की संकल्पना को दिया आकार
  • गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रही योगी सरकार

Moradabad PMAwasYojana : लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार, यूपी में गरीबों के कल्याण के लिए हो रहा काम

स्वदेश न्यूज़ की टीम ने मुरादाबाद के कई अलग-अलग नगर पंचायत और नगर पालिकाओं में लाभार्थियों से संवाद किया…जिसमें सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद अदा किया…उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमें प्रधानमंत्री शहरी योजना का लाभ दिया है..जिससे हम बेहद खुश हैं….प्रदेश को योगी आदित्यनाथ जैसे मुख्यमंत्री की जरुरत है…जो गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं…

Moradabad PMAwasYojana : ये हैं लाभार्थी
नरेश कुमार, लाभार्थी, महमूदपुर माफी
कृष्णा देवी, लाभार्थी
सविता देवी, लाभार्थी

लाभार्थियों ने कहा कि बारिश के मौसम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था….छत टपकती थी और रात भर सो नहीं पाते थे..लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के पक्का मकान दिलाने के बाद राहत मिली है…पक्के मकान में रसोई, बाथरूम के साथ साथ लाइट पानी और गैस सिलेंडर जैसी सुविधाओं ने हमारे जीवन को आसान बना दिया है…

Moradabad PMAwasYojana : ये हैं लाभार्थी

सुशील कुमार, लाभार्थी
बब्बो, लाभार्थी, रुस्तम नगर सहसपुर
लाभार्थी, सहसपुर

उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना की सफलता ये बताने के लिए काफी है कि अगर दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति हो तो योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है..सीएम योगी की सरकार ने सबके लिए आवास की संकल्पना को साकार करते हुए लोगों को एक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन दिया है।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…