,

Anuppur Collector: नवागत कलेक्टर रत्नाकर झा का स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्शन, बीएमओ को लगाई फटकार

Anuppur Collector

Report: Punit sen

Anuppur Collector अनूपपुर जिले के नवागत कलेक्टर रत्नाकर झा ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, संसाधनों और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

Anuppur Collector अव्यवस्थाएं मिलने पर बीएमओ को दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां और अव्यवस्थाएं सामने आने पर कलेक्टर ने बीएमओ कोतमा को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने और सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

Anuppur Collector स्वास्थ्य सेवाएं सुधारना प्राथमिकता, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

कलेक्टर रत्नाकर झा ने स्पष्ट किया कि जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार और सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Read this: Pakistan की कोयला खदान में भीषण धमाका, 32 मजदूरों की मौत, 10 लापता

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…