,

Ujjain Reptile Park: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्माणाधीन रेप्टाइल पार्क एवं अनुसंधान केंद्र का किया निरीक्षण

Ujjain Reptile Park

Ujjain Reptile Park मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में निर्माणाधीन रेप्टाइल पार्क एवं अनुसंधान केंद्र का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि होमगार्ड जवानों को सांप पकड़ने और सुरक्षित रेस्क्यू का विशेष प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि रिहायशी क्षेत्रों में सांप निकलने की घटनाओं के दौरान प्रशिक्षित जवान लोगों की सुरक्षा के साथ वन्यजीव संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।

Ujjain Reptile Park आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा सर्प उद्यान

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बसंत विहार क्षेत्र में विकसित हो रहे रेप्टाइल पार्क में विजिटर जोन, स्नेक पार्क, रिसर्च सेंटर, एजुकेशन सेंटर, इंटरप्रिटेशन सेंटर, चिकित्सालय, पोस्टमार्टम कक्ष और अत्याधुनिक रेस्क्यू सेंटर जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। यहां विभिन्न प्रजातियों के सर्पों और सरीसृपों के संरक्षण एवं अध्ययन की व्यवस्था भी होगी।

Ujjain Reptile Park वन्यजीव संरक्षण और जागरूकता का बनेगा प्रमुख केंद्र

यह परियोजना केवल सर्पों के प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि लोगों में वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी काम करेगी। बच्चों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों को सरीसृपों के वैज्ञानिक अध्ययन का अवसर मिलेगा। साथ ही घायल और संकटग्रस्त सर्पों के उपचार एवं पुनर्वास की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

Read this: Red Fort Ceremony: 15 अगस्त पर लाल किला समारोह में शामिल होंगी आरा की अनीता गुप्ता, राष्ट्रपति भवन से मिला निमंत्रण

Epilepsy Seizure Control : बार-बार पड़ते हैं मिर्गी के दौरे? जानिए इन्हें कंट्रोल करने के तरीके

Epilepsy Seizure Control : मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की…

President CG Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

President CG Visit : रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री…