,

Morena News: दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध की गूंज मुरैना तक, भीम आर्मी ने निकाली रैली

Morena News

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena News दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में भीम आर्मी ने मुरैना में शक्ति प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष नीरज चंसोरिया के नेतृत्व में रेस्ट हाउस से न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय तक रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया।

रैली में शामिल बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर उमेश अवस्थी को सौंपा गया।

Morena News शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और निष्पक्ष जांच की मांग

ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। साथ ही नीट परीक्षा से जुड़े कथित घोटाले और पिछले वर्षों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी उठाई गई।

भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का कहना है कि लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Morena News छात्रों के हितों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि युवाओं और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। रैली और प्रदर्शन के दौरान संगठन के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Read this: Jamtara Cyber Crime: बिजली बिल अपडेट के नाम पर भेजता था फर्जी APK, जामताड़ा पुलिस ने साइबर ठग को दबोचा

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल

Mandsaur Fight Video: मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टांकेड़ा गांव

Gotmar Mela 2026: पांढुर्णा के गोटमार मेले में खूनी खेल, 438 से अधिक घायल

Gotmar Mela 2026 : मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बड़ा

MP Passenger Transport : आर्थिक विकास के साथ मिलेगा रोजगार,यात्री परिवहन के नए विजन पर मंथन

MP Passenger Transport : अत्याधुनिक, सुरक्षित, सुगम यात्री परिवहन,यात्री परिवहन के भविष्य

Raisen Jail Shooting: 9 दिन बाद सामने आया जिला जेल गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज

Raisen Jail Shooting : रायसेन जिला जेल में हुए गोलीकांड के करीब

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के हेलीपैड निर्माण पर उठे सवाल

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए गए

BHMS इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों की रैली आज, DM को सौंपेंगे ज्ञापन

रिपोर्ट- अंकित दुबे BHMS गाजीपुर के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,

Kerala Journalists UP Model: मीडिया संवाद में यूपी और केरल के पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

Kerala Journalists UP Model लखनऊ में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम

Narcotics Case: 178 नशीले इंजेक्शन बरामदगी मामले में सप्लायर को 12 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

Narcotics Case: अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई के मामले में कोर्ट