Jamtara Cyber Crime: बिजली बिल अपडेट के नाम पर भेजता था फर्जी APK, जामताड़ा पुलिस ने साइबर ठग को दबोचा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Jamtara Cyber Crime

Report: Ratan kumar

Jamtara Cyber Crime साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल फोन का एक्सेस हासिल करता था और फिर बैंक खातों से रकम निकाल लेता था।

पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के तेलकियारी गांव में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

Jamtara Cyber Crime 8 मोबाइल, 7 सिम कार्ड और नकदी बरामद

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मितम यादव (28 वर्ष) के रूप में हुई है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 8 मोबाइल फोन, 7 सिम कार्ड, 4 एटीएम कार्ड और ₹31,000 नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को निशाना बनाता था।

Jamtara Cyber Crime फर्जी APK इंस्टॉल कर मोबाइल पर बना लेता था नियंत्रण

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बिजली उपभोक्ताओं को “बिजली बिल अपडेट” या “बिल बंद होने की चेतावनी” जैसे संदेश भेजता था। इन संदेशों के साथ एक फर्जी APK फाइल भेजी जाती थी।

जैसे ही कोई व्यक्ति उस फाइल को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करता, आरोपी को डिवाइस का एक्सेस मिल जाता था। इसके बाद वह बिजली बिल भुगतान या केवाईसी अपडेट के बहाने बैंकिंग जानकारी हासिल कर साइबर ठगी को अंजाम देता था।

Jamtara Cyber Crime कई धाराओं में मामला दर्ज, नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस ने इस मामले में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 46/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) और टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

Read this: Big Breaking News : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के सामने झुकी सरकार या संघ का दबाव ?

- Advertisement -
Ad imageAd image

Lucknow news: एसजीपीजीआई ने रचा इतिहास, 6 वर्षीय बच्ची की सफल रोबोटिक थायरॉयड सर्जरी

Report: Vandna Rawat Lucknow news:लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI)

CommonWealth Games 2026 : तीसरे दिन भारत की नजरें पदकों पर, मीराबाई चानू गोल्ड हैट्रिक के लिए तैयार

CommonWealth Games 2026 : स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स

Firing Incident: जमीन विवाद में चली गोली, किशोरी घायल; गांव में तनाव का माहौल

Report: Neha gupta Firing Incident जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत हल्दिया

Bhatapara Suspicious Death: भाटापारा में पुल के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Bhatapara Suspicious Death: छत्तीसगढ़ के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के सेमरिया (ब)

Hostel Inspection: ग्वालियर में छात्रावासों की व्यवस्थाओं पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने किया निरीक्षण

Report: Santosh Saravgee Hostel Inspection जिले में संचालित शासकीय छात्रावासों में विद्यार्थियों