,

डोनाल्ड ट्रंप की शपथ से पहले डिनर में पहुंचे मुकेश अंबानी, नीता अंबानी का दिखा खूबसूरत अंदाज

Mukesh Ambani attended dinner before Donald Trump's swearing-in

अमेरिका: दुनिया के सबसे पावरफुल देश की पावरफुल पद लिए डोनाल्ड ट्रंप आज 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। वे दूसरी बार अमेरिका में राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। ट्रंप ने दुनिया भर के राष्ट्रध्यक्षों और दिग्गज कारोबारियों को शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्यौता भेजा है। भारत से दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने अमेरिका पहुंचे हैं। शपथ से पहले अंबानी परिवार ट्रंप के डिनर में शामिल हुए हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात भी की है।


डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी के लिए नीता अंबानी ने अपने लिए सिल्क की साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने प्रसिद्ध डिजाइनर मनीष मल्होत्रा से डिजाइन कराया है। यह साड़ी साउथ इंडिया के कलाकारों ने तैयार की है।

आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप पहली बार साल 2017 को अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे, उसके बाद 4 साल तक सत्ता से बाहर रहने के बाद उन्होंने फिर 2025 में अमेरिकी राष्ट्रपति का भार संभाल लिया है, हालांकि वो ऐसा करने वाले दूसरे अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। डोनाल्ड ट्रंप से पहले ये ग्रोवर क्लीवलैंड के नाम था, जो पहली बार साल 1885 में अमेरिका के राष्ट्रपति बने और 1889 में चुनाव हारने के बाद 1893 में उन्होंने दोबारा वापसी की थी।

ये भी पढ़िए: डोनाल्‍ड ट्रंप आज 47वें राष्ट्रपति के रूप में लेंगे शपथ