,

शिक्षा के मंदिर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं की शर्मनाक हरकत, दोनों निलंबित

चित्तौड़गढ़ः जिले में एक शासकीय स्कूल में शिक्षक और शिक्षिकाओं की शर्मनाक सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके बाद पूरे ग्रामीण इलाकों में चर्चा का दौर चला। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने इन हरकतों को लेकर दोनों को निलंबित कर दिया। जानकारी के मुताबिक शिक्षक और शिक्षिका आए दिन स्कूल में अश्लील हरकतें करते थे, जिससे बच्चे काफी शर्मिन्दा होते थे। वहीं जब ग्रामीणों ने सीसीटीवी लगवाए तब जाकर मामले की हकीकत सामने आई। फिलहाल शिक्षा विभाग द्वारा दोनों पर कार्रवाई की जा रही है।

सीसीटीवी में कैद हुई दोनों की शर्मनाक हरकत

जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि दोनों शिक्षक.शिक्षिका को अलग.अलग स्थान पर उपस्थिति देने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ हीए मामले की जांच के लिए तीन सदस्यों की एक समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों में शिक्षक और शिक्षिका की शर्मनाक हरकतें रिकॉर्ड हो गईं। बताया जा रहा है कि शिक्षक पिछले 14 वर्षों से उसी स्कूल में कार्यरत थाए और शिक्षिका के साथ उसके संबंधों को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं।

शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की हरकतों से कई बच्चों ने छोड़ा स्कूल


ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक की इस हरकत के चलते कई छात्राओं ने स्कूल छोड़ दिया और दूसरी जगह पढ़ाई शुरू कर दी। इसके अलावाए शिक्षक पर छात्राओं से स्कूल की साफ.सफाई करवाने का भी आरोप हैए जबकि इसके लिए अलग से फंड मिलता है। शिकायत करने पर वह ग्रामीणों को राजकार्य में बाधा डालने की धमकी देता था। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र होकर गंगरार पुलिस थाने पहुंचे और शिक्षक.शिक्षिका को तुरंत हटाने और उच्च स्तरीय जांच की मांग की। ग्रामीणों की शिकायतों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से दोनों को निलंबित कर दिया। शिक्षा विभाग की ओर से गठित तीन सदस्यीय जांच समिति मामले की गहराई से पड़ताल करेगी। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घरौनी बनाने में ड्रोन दीदी का भी लें सहयोग: सीएम योगी आदित्यनाथ.….यह भी पढ़े

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…