Municipal Employees: तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर भड़के चिरमिरी निगम कर्मचारी, 3 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो आत्मदाह की चेतावनी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Municipal Employees

Municipal Employees: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम चिरमिरी में कार्यरत कर्मचारियों का धैर्य अब टूटता नजर आ रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला, जिसके कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई, बैंक की किस्तें और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि कई बार निगम प्रशासन से वेतन जारी करने की मांग की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला।

Municipal Employees: आर्थिक तंगी से जूझ रहे कर्मचारी

नगर पालिक निगम चिरमिरी के सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। कई कर्मचारी कर्ज लेकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं, जबकि कुछ अपने बच्चों की स्कूल फीस, इलाज और अन्य आवश्यक खर्च भी नहीं उठा पा रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है।

READ ALSO: Gold Silver Price 9 July 2026 : 4 दिन में ₹15,000 टूटी चांदी, सोना ₹1.43 लाख से नीचे, जानें आपके शहर का ताजा भाव

Municipal Employees: तीन दिन का अल्टीमेटम, आत्मदाह की चेतावनी

लगातार मिल रहे आश्वासनों से नाराज कर्मचारियों ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि निर्धारित समय के भीतर बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो वे अपने परिवार के साथ अंबेडकर चौक पर आत्मदाह करेंगे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि ऐसी किसी भी अप्रिय घटना की पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Champa Traffic Checking: चांपा में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 35 वाहनों के काटे चालान

Champa Traffic Checking: जांजगीर-चांपा जिले के चांपा क्षेत्र में यातायात नियमों के

CG TOP 10: नक्सल ऑपरेशन से लेकर शराब घोटाला, गांजा तस्करी और बड़ी घटनाएं

1. CG TOP 10: दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डंप से हथियार, विस्फोटक,