,

Train Snatching Case: ओवरनाइट एक्सप्रेस में झपटमारी का खुलासा, महिला का मंगलसूत्र लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

Train Snatching Case

Report: Somnath mishra

Train Snatching Case जबलपुर में ओवरनाइट एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही एक महिला यात्री के साथ हुई झपटमारी की वारदात का जीआरपी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटकर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया सोने का पेंडल और चार सोने की गुरिया भी बरामद कर ली हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 35,500 रुपये बताई जा रही है।

Train Snatching Case सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता

रेल पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश के निर्देशन में गठित टीम ने मामले की जांच के दौरान रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 21 वर्षीय सोहित उर्फ शाहिद अंसारी, निवासी हनुमानताल, को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान आरोपी की पहचान सुनिश्चित होने के बाद उसे हिरासत में लिया गया।

Train Snatching Case शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई, आरोपी जेल भेजा गया

पुलिस के अनुसार महिला यात्री ने जबलपुर से भोपाल की यात्रा के दौरान ट्रेन रवाना होने के तुरंत बाद झपटमारी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने तेजी से कार्रवाई शुरू की। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी होने की जानकारी दी है।

Read this: Madhya Pradesh Uniform Civil Code: मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता की दिशा में बड़ा कदम, मुख्यमंत्री मोहन यादव को सौंपी गई अंतिम रिपोर्ट

Jamtara News: जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का जोरदार स्वागत, दुर्गा पूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार

Bihar Flood: नवगछिया के मदरौनी में कोसी का कहर, सड़कों और घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bihar Flood भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी

Yogi Adityanath: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे CM योगी, नन्हें कान्हाओं पर बरसाया स्नेह

Yogi Adityanath श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण