RaoGhat Rail Project: भानुप्रतापपुर पहुंचे SECR के महाप्रबंधक, रावघाट तक जल्द दौड़ेगी ट्रेन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
RaoGhat Rail Project

RaoGhat Rail Project: रावघाट सेक्शन का निरीक्षण, रेलवे परियोजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

RaoGhat Rail Project: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश शुक्रवार को पहली बार कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर पहुंचे। उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य रावघाट सेक्शन का निरीक्षण करना और रेल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना था। भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने नवनिर्मित रेलवे सुरक्षा बल (RPF) बैरक का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ रायपुर रेल मंडल के डीआरएम दयानंद सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने महाप्रबंधक को परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और शेष कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान सुरक्षा, यात्री सुविधाओं और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी विशेष चर्चा की गई।

RaoGhat Rail Project: जगदलपुर रेल विस्तार को भी मिली रफ्तार

read also: MP Promotion : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात कर्मचारियों-अधिकारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ

पत्रकारों से बातचीत करते हुए महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने बताया कि रावघाट रेल परियोजना का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। कुछ आवश्यक कार्य शेष हैं, जिन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद रावघाट तक रेल संचालन शुरू करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना बस्तर क्षेत्र के विकास और लोगों की आवाजाही के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय