Maharana Pratap Jayanti: महाराणा प्रताप जयंती पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया नमन, पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Maharana Pratap Jayanti

Maharana Pratap Jayanti: मुख्यमंत्री निवास पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर अर्पित किए पुष्प

Maharana Pratap Jayanti: जयपुर में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए उन्हें भारतीय इतिहास का अमर नायक बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उनका शौर्य और पराक्रम आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

Maharana Pratap Jayanti: महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में अपनाने का किया आह्वान

Maharana Pratap Jayanti: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना, स्वाभिमान और त्याग के शाश्वत प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देकर ही हम महाराणा प्रताप के आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। मुख्यमंत्री ने युवाओं से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर देश और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

READ ALSO: Chanakya Thoughts on Fear : आचार्य चाणक्य ने इंसान के डर के बारे में ये 5 मुख्य मंत्र बताए

महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जहां उनके शौर्य और बलिदान को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।

Ramchandrapur Encroachment Removal: बलरामपुर के रामचन्द्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Ramchandrapur Encroachment Removal: एसडीएम और राजस्व-वन विभाग की मौजूदगी में चल रहा

MP TOP 10: शिक्षा, सुरक्षा और विकास से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नजर

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी