,

Prakriti Negi DSP Selection: उत्तरकाशी की बेटी प्रकृति नेगी बनीं जनपद की पहली महिला डीएसपी, भव्य स्वागत से हुआ सम्मान

Prakriti Negi DSP Selection:

Prakriti Negi DSP Selection: उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में 19वीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास

Prakriti Negi DSP Selection: उत्तरकाशी जनपद की बेटी प्रकृति नेगी ने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए डिप्टी एसपी (डीएसपी) पद के लिए चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रकृति नेगी ने परीक्षा की मेरिट सूची में 19वीं रैंक प्राप्त की है। उनके इस चयन के साथ ही वह उत्तरकाशी जनपद की पहली महिला डीएसपी बनने का गौरव हासिल करने में सफल रही हैं।

Prakriti Negi DSP Selection: जनपद के ग्राम बड़ेथी चुंगी निवासी प्रकृति नेगी के उत्तरकाशी पहुंचने पर होटल एसोसिएशन और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Prakriti Negi DSP Selection: ‘लगातार मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से मिलती है सफलता’ – प्रकृति नेगी

Prakriti Negi DSP Selection: अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रकृति नेगी ने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण से एक न एक दिन सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं माननी चाहिए और लगातार अपने उद्देश्य की ओर प्रयास करते रहना चाहिए।

Prakriti Negi DSP Selection: प्रकृति ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादा-दादी और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार और गुरुओं के मार्गदर्शन एवं सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। उनकी इस सफलता ने न केवल उत्तरकाशी की बेटियों को प्रेरित किया है, बल्कि पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए भी एक मिसाल कायम की है।

read also: Chanakya Niti : इन 4 संकेतों से पहचानें, कौन उठा रहा है आपकी अच्छाई का फायदा

प्रकृति नेगी की उपलब्धि यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता से उत्तरकाशी जनपद को एक नई पहचान मिली है।

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में दो SPO के शव मिले, शरीर पर गोलियों के निशान; सर्विस हथियार भी गायब

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दो पुलिसकर्मियों के लापता होने…

CG: Top 10

CG: 1. कारोबारी दीपक टंडन ने BJP नेत्री से भी ऐंठे पैसे,…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल नगर निगम से कांग्रेस पार्षद ने मांगा ₹169.8 करोड़…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…