,

Ganja Seizure : बलरामपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 क्विंटल गांजा से भरा ट्रक जब्त, 10 करोड़ की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Ganja Seizure : उड़ीसा से उत्तरप्रदेश जा रही थी गांजे की बड़ी खेप

Ganja Seizure : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 11 क्विंटल गांजे से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान उत्तरप्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह खेप उड़ीसा से उत्तरप्रदेश ले जाई जा रही थी।

Ganja Seizure

Bharat Bhagya Vidhata Movie Review: 26/11 के अनसुने नायकों की कहानी, कंगना रनौत की दमदार वापसी या अधूरी कोशिश?

Ganja Seizure : मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

बसंतपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में गांजा भरकर उड़ीसा से उत्तरप्रदेश भेजा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने साइबर सेल की टीम के साथ संयुक्त रणनीति बनाकर संदिग्ध वाहन पर निगरानी शुरू कर दी।

Ganja Seizure : भोर में कार्रवाई, ट्रक से मिला 11 क्विंटल गांजा

करीब सुबह तीन बजे पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को रोका और उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक से लगभग 11 क्विंटल गांजा बरामद हुआ। इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ मिलने के बाद गांजे की नाप-तौल और जब्ती की प्रक्रिया कई घंटों तक चली।

Ganja Seizure : उत्तरप्रदेश के दो आरोपी गिरफ्तार

49 साल की उम्र में दिग्गज निशानेबाज Jaspal Rana का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान उत्तरप्रदेश के सहारनपुर निवासी लौकेश और मुजफ्फरनगर निवासी आमिर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

Ganja Seizure : अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू

पुलिस जांच में पता चला है कि गांजे की खेप उड़ीसा के सोनपुर क्षेत्र से उत्तरप्रदेश भेजी जा रही थी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस खेप का अंतिम गंतव्य क्या था और इस अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क में किन-किन लोगों की भूमिका है।

Ganja Seizure : अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बरामद गांजे की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई है और इसे बलरामपुर जिले में अब तक पकड़ी गई सबसे बड़ी गांजा खेप माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…