,

Girls Self Defense Camp : बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह

REPORT : PRAMOD SHRIVASTAV

Girls Self Defense Camp : ऊर्जा और उत्साह के साथ बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Girls Self Defense Camp : राष्ट्र सेविका समिति, अभिरूचि, सुभाष नगर द्वारा आयोजित सात दिवसीय बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आज रविवार, 07 जून 2026 को श्री दुर्गा मंदिर परिसर, ओल्ड सुभाष नगर में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सात दिनों तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में 80 बालिकाओं एवं युवतियों ने बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता की तथा आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों, दण्ड संचालन, नियुद्ध कला एवं अन्य शारीरिक कौशलों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों एवं कौशलों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित जनसमुदाय ने सराहा।

Girls Self Defense Camp

Girls Self Defense Camp : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण केवल सुरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, साहस एवं आत्मनिर्भरता के विकास का प्रभावी साधन

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती कोमल चौहान थीं, जो राष्ट्र सेविका समिति के भोपाल विभाग में सहकार्यवाहिका का दायित्व निभा रही हैं तथा विगत 12 वर्षों से संगठनात्मक एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान प्रदान कर रही हैं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण केवल सुरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, साहस एवं आत्मनिर्भरता के विकास का प्रभावी साधन भी है। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. प्रतिभा पाण्डे, सदस्य, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग, ने बालिकाओं को महिला अधिकारों, सुरक्षा एवं कानूनी जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा का ज्ञान और कानूनी अधिकारों की समझ दोनों मिलकर महिलाओं को सशक्त बनाते हैं।

Girls Self Defense Camp

कार्यक्रम में सिनेमा एवं टेलीविजन जगत की जानी-मानी कलाकार सुश्री ईशा सिंह की विशेष उपस्थिति भी रही। भोपाल प्रवास के दौरान राष्ट्र सेविका समिति द्वारा उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। उन्होंने बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत आत्मरक्षा प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम वर्तमान समय की आवश्यकता हैं तथा अवसर मिलने पर वे स्वयं भी ऐसे प्रशिक्षण का हिस्सा बनना चाहेंगी। समापन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, अभिभावकों, स्वयंसेवक बंधुओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।

उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत दण्ड प्रयोग एवं नियुद्ध कला के प्रदर्शन का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया। राष्ट्र सेविका समिति द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर बालिकाओं एवं युवतियों में आत्मविश्वास, साहस, अनुशासन एवं आत्मनिर्भरता के संस्कार विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सफल पहल सिद्ध हुआ।

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना