,

Police Ganja Raid : नशे के सौदागरों पर कबीरधाम पुलिस का वज्रपात, कवर्धा में मकान पर रेड, 11 किलो गांजे के साथ आरोपी दबोचा, खुद कमान संभाले हैं SP

Police Ganja Raid : मादक पदार्थों के खिलाफ कबीरधाम पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

Police Ganja Raid

Police Ganja Raid : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में मादक और नशीले पदार्थों के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। कबीरधाम पुलिस ने अवैध नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई की है। कवर्धा शहर के एक रिहायशी इलाके में स्थित मकान पर अचानक दी गई दबिश के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस छापेमारी में पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़कर उसके कब्जे से करीब 11 किलो अवैध गांजा बरामद किया है।

Police Ganja Raid : खुद मैदान में उतरे कबीरधाम SP धर्मेंद्र सिंह

इस पूरे अभियान की सबसे खास बात यह है कि नशे के इस जाल को तोड़ने के लिए कबीरधाम पुलिस अधीक्षक (SP) धर्मेंद्र सिंह स्वयं मैदान में उतर चुके हैं। एसपी खुद अपने जवानों और पुलिस टीम के साथ अलग-अलग इलाकों में पहुंच रहे हैं और पूरी कार्रवाई की सीधी निगरानी कर रहे हैं। कप्तान के खुद मोर्चे पर डटे होने के कारण नशा तस्करों और अवैध रूप से गांजा बेचने वालों के हौसले पस्त हैं और पूरे जिले के नशा माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

Police Ganja Raid : शहर के कई इलाकों में सर्चिंग, बड़े नेटवर्क की तलाश जारी

पुलिस की अलग-अलग टीमें इस समय कवर्धा शहर के विभिन्न संदिग्ध ठिकानों और संवेदनशील इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। बड़ा नेटवर्क खंगाल रही पुलिस: पुलिस अधिकारियों का मानना है कि पकड़ा गया आरोपी महज एक मोहरा हो सकता है। यह गांजा कहां से लाया जा रहा था और इसे जिले में कहां-कहां सप्लाई किया जाना था, इसके पूरे बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज (बड़े नेटवर्क) को खंगालने में पुलिस की क्राइम और स्पेशल टीमें जुट गई हैं।

Police Ganja Raid : “जिले में नशा कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं”

Police Ganja Raid

कबीरधाम पुलिस प्रशासन ने इस कार्रवाई के जरिए नशे के सौदागरों को बेहद कड़ा और साफ संदेश दे दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवा पीढ़ी को खोखला कर रहे नशे के इस अवैध कारोबार को जिले में किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। आने वाले दिनों में नशीली दवाइयों, शराब और गांजे की तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ यह व्यापक अभियान और भी ज्यादा सख्त और तेज किया जाएगा।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Dead Body Found: नहर पुलिया के नीचे मिला अधेड़ का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Dead Body Found परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नंदनगर नहर

Gorakhpur News: कंप्यूटर सेंटर में छात्रा से कथित अशोभनीय हरकत, वीडियो वायरल होने पर शिक्षक हिरासत में

रिपोर्टर—अरूण कुमार Gorakhpur News कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के सोमहिया स्थित एक कंप्यूटर