Bhagalpur Police Reel Viral : सोशल मीडिया नीति को ठेंगा, संकट के बीच ड्यूटी छोड़ नाव पर रील बनाती दिखीं महिला पुलिसकर्मी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhagalpur Police Reel Viral

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा

Bhagalpur Police Reel Viral बिहार पुलिस मुख्यालय और डीजीपी के सख्त निर्देशों के बावजूद पुलिसकर्मियों द्वारा वर्दी की गरिमा को ताक पर रखकर रील बनाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ एक महिला पुलिसकर्मी का ऑन-ड्यूटी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब क्षेत्र की जनता एक बड़े संकट से जूझ रही है।

Bhagalpur Police Reel Viral एक तरफ जनता परेशान, दूसरी तरफ रील का खुमार

Bhagalpur Police Reel Viral इन दिनों विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लाखों लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यातायात को सुचारू रखने और सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। लेकिन, इस बेहद संवेदनशील समय में बरारी थाना क्षेत्र में तैनात महिला पुलिसकर्मी जनता की मदद करने या अपनी ड्यूटी निभाने के बजाय, नाव पर सवार होकर सोशल मीडिया के लिए रील बनाने में मशगूल नजर आ रही हैं। (नोट: हमारा चैनल इस वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है)।

Bhagalpur Police Reel Viral पुलिस सोशल मीडिया पॉलिसी का सरेआम उल्लंघन

आपको बता दें कि बिहार और उत्तर प्रदेश सहित देश के लगभग सभी राज्यों में पुलिस विभाग के लिए एक सख्त ‘सोशल मीडिया पॉलिसी’ लागू है। इस नीति के तहत:

  • कोई भी पुलिसकर्मी ऑन-ड्यूटी या वर्दी पहनकर रील/वीडियो नहीं बना सकता।
  • पुलिस थानों, चौकियों या सरकारी कार्यालयों के भीतर व्यक्तिगत वीडियो रिकॉर्डिंग पूरी तरह प्रतिबंधित है।
  • नियमों का उल्लंघन करने पर इसे घोर अनुशासनहीनता माना जाता है और दोषी कर्मी को सस्पेंड (निलंबित) या लाइन हाजिर किया जाता है।

Bhagalpur Police Reel Viral कार्रवाई से भी नहीं ले रहे सबक

अभी हाल ही में पूर्णिया की महिला थाना अध्यक्ष को पुलिस की तय मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का उल्लंघन करने और वर्दी में लगातार रील बनाने के आरोप में सस्पेंड किया गया था। इस बड़ी कार्रवाई के बाद भी भागलपुर में इस तरह का वीडियो सामने आना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। आखिर इतनी सख्त हिदायतों और कार्रवाइयों के बाद भी कुछ पुलिसकर्मियों के दिल में विभागीय नियमों और डीजीपी के आदेशों का खौफ क्यों नहीं है? अब देखना यह होगा कि इस वायरल वीडियो पर भागलपुर पुलिस के आला अधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं।

Read this: Gwalior Crime News : स्टेट बैंक के बाहर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Dolomite Mining: सक्ती में डोलोमाइट खदान की जनसुनवाई का विरोध, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Dolomite Mining: सक्ती जिले के ग्राम पंचायत झालरौदा में प्रस्तावित डोलोमाइट खदान

Forest Encroachment: मुंगेली में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

Forest Encroachment: मुंगेली जिले के वन परिक्षेत्र खुड़िया अंतर्गत चचेड़ी परिसर में

भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर Trump का बड़ा दावा, कहा- ईरान ने ड्रोन से किया था हमला

Trump: गल्फ ऑफ ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास भारतीय जहाजों को

France और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, रक्षा सहयोग और पनडुब्बी सौदों पर रहेगी नजर

France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से शुरू होने वाले अपने फ्रांस दौरे

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. सक्ती में सीलपैक शराब

MP: Top 10

MP: जानें आज की बड़ी खबरें.. 1. संघर्ष से टीम इंडिया तक:

Horoscope 13 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार 14 जून 2026, शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण