Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी के संस्कारों ने जीता दिल, सुनील गावस्कर के छुए पैर, 97 रन की तूफानी पारी से राजस्थान को दिलाई जीत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Vaibhav Sooryavanshi : शिखर से पहले संस्कार, वैभव का वीडियो हुआ वायरल

Vaibhav Sooryavanshi : आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर रहे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि उनके संस्कार हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले से पहले वैभव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर और पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर के पैर छूते नजर आ रहे हैं।

Vaibhav Sooryavanshi : सुनील गावस्कर और संजय बांगर का लिया आशीर्वाद

प्री-मैच शो के दौरान जब वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात सुनील गावस्कर और संजय बांगर से हुई, तो उन्होंने सम्मान स्वरूप उनके पैर छुए। इस दौरान प्रेजेंटर जतिन सप्रू भी वहां मौजूद थे। वैभव ने उनके भी पैर छूने की कोशिश की, लेकिन जतिन सप्रू ने मुस्कुराते हुए उन्हें रोक दिया।

Vaibhav Sooryavanshi : 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी

Vaibhav Sooryavanshi

संस्कारों के साथ-साथ वैभव का बल्ला भी जमकर बोल रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की धमाकेदार पारी खेली। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि वैभव शतक से सिर्फ तीन रन दूर रह गए, लेकिन उनकी पारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

Vaibhav Sooryavanshi : अश्विन ने की सचिन से तुलना

भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी वैभव सूर्यवंशी के बड़े प्रशंसक बन गए हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा कि उन्होंने सचिन तेंदुलकर के शुरुआती दिन नहीं देखे, लेकिन वैभव को देखकर उन्हें वही एहसास हो रहा है। “अश्विन ने कहा कि 15 साल की उम्र में जिस तरह वैभव बड़े मैचों में दबाव झेलकर प्रदर्शन कर रहे हैं, वह उन्हें भविष्य का सुपरस्टार बनाता है। उन्होंने वैभव को “जीनियस” खिलाड़ी तक करार दिया।”

Vaibhav Sooryavanshi : राजस्थान रॉयल्स ने क्वालिफायर-2 में बनाई जगह

वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारी की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली। राजस्थान अब गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी और इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना करेगी।

Vaibhav Sooryavanshi : फैंस बोले- यही हैं असली संस्कार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद क्रिकेट प्रशंसक वैभव की जमकर सराहना कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि इतनी कम उम्र में सफलता मिलने के बावजूद उनका विनम्र स्वभाव और बड़ों के प्रति सम्मान उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है। यही वजह है कि वैभव सूर्यवंशी सिर्फ अपने खेल से ही नहीं, बल्कि अपने व्यवहार से भी लोगों का दिल जीत रहे हैं।

Mussoorie- देहरादून मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 50 मीटर गहरी खाई में गिरा पानी का टैंकर

Report by: Sunil Sonker Mussoorie: मसूरी-देहरादून मार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने SRH को 47 रन से हराया, क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस से होगी भिड़ंत

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान

Pankaj Tripathi ने सुनाया संघर्ष का दौर, बोले- दिल्ली आकर लगा था बड़ा कल्चरल झटका

Pankaj Tripathi: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी आज अपनी दमदार एक्टिंग और सादगी