,

MP: Top 10

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/mp-top-10-may-26/

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें..

1. एमपी के 45 शहर हीटवेव की चपेट में

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। प्रदेश के 45 शहरों में हीटवेव का असर देखा जा रहा है, जबकि 5 शहरों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 28 मई से प्री-मानसून एक्टिविटी शुरू होने की संभावना जताई है। 14 जिलों में बारिश और तेज हवाओं के आसार हैं, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है।

2. शिवराज सिंह की पीएम मोदी पर लिखी किताब का आज विमोचन

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई किताब का आज भोपाल में विमोचन होगा। शिवराज ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी के कर्मयोगी स्वभाव को करीब से महसूस किया है। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता शशि थरूर को भी आमंत्रित किया गया है।

3. चंबल सेंक्चुरी में अवैध रेत खनन मामले पर आज फैसला

चंबल सेंक्चुरी में अवैध रेत खनन से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुना सकता है। कोर्ट ने 20 मई को सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस मामले पर पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कई सवाल उठे हैं।

4. ग्वालियर में 250 फीट अवैध खनन का खुलासा

ग्वालियर में कृषि भूमि पर करीब 250 फीट गहराई तक अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। करोड़ों रुपए का पत्थर निकाला गया। आरोप है कि बाद में माइनिंग परमिशन का खेल खेला गया, जबकि खनिज विभाग पूरे मामले में निष्क्रिय बना रहा।

5. भोपाल में आज होगी आपदा प्रबंधन की मॉकड्रिल

राजधानी भोपाल में आज आपदा प्रबंधन विभाग की बड़ी मॉकड्रिल आयोजित होगी। शहर में सायरन बजेंगे और एंबुलेंस तथा फायर ब्रिगेड की टीमें एक्टिव नजर आएंगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, यह केवल अभ्यास है।

6. इंदौर में बुजुर्गों की अनदेखी पर प्रशासन सख्त

इंदौर में एक बुजुर्ग दंपती की शिकायत पर प्रशासन ने उनके बेटे के परिवार को मकान खाली करने का आदेश दिया है। मामला पारिवारिक विवाद और बुजुर्गों की उपेक्षा से जुड़ा है। प्रशासन के इस कदम को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की दिशा में अहम माना जा रहा है।

7. इंदौर में दंपती मौत मामले की पीएम रिपोर्ट आई सामने

इंदौर में मृत मिले दंपती के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की गई, इसके बाद पति ने आत्महत्या की। पुलिस अब परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज करेगी।

8. ग्वालियर में सड़क हादसे में युवक की मौत

ग्वालियर में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक अपने मामा ससुर के घर से लौट रहा था। हादसे के बाद वह सड़क पर काफी देर तक तड़पता रहा, लेकिन समय पर मदद नहीं मिलने से जान नहीं बच सकी।

9. राजस्थान का कुआं बुझा रहा एमपी के गांव की प्यास

राजगढ़ जिले के सीमावर्ती गांवों में पानी संकट गहराया हुआ है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को राजस्थान के कुएं से पानी लाना पड़ रहा है। 45 डिग्री तापमान में महिलाएं और बच्चे मटके ढोने को मजबूर हैं। गांव के नलों में आज तक पानी नहीं पहुंचा।

10. अशोकनगर स्कूल में किताबें जलाकर मुर्गा पकाने का आरोप

अशोकनगर के एक स्कूल में किताबें जलाकर मुर्गा पकाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद शिक्षा विभाग पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि बीईओ ने कहा कि स्कूल में ऐसा कुछ नहीं हुआ। मामले की जांच की मांग की जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का