,

Ram Mandir Anniversary 2025:सीएम योगी ने रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश

CM Yogi bowed his head at the feet of Ram Lala

महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज से लिया आशीष

अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीरामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर शनिवार को अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्री राम के चरणों में शीश झुकाया व रामलला की उतारी आरती।

आमजन का अभिवादन किया स्वीकार

सीएम ने जन्मभूमि पथ पर खड़े श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे और श्रीरामलला के चरणों में शीश झुकाया। मुख्यमंत्री ने यहां विधिवत दर्शन-पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने यहां श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास जी महाराज से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। सीएम योगी ने साधु संतों के साथ भोजन प्रसाद भी ग्रहण किया।

CM Yogi bowed his head at the feet of Ram Lala
सीएम योगी ने रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेदप्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव आदि जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने रामकथा पार्क पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके पहले 4 जनवरी को भी अयोध्या आए थे। उस दिन उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, फिर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की थी।

ये भी पढ़िए: Ram Mandir Anniversary 2025: 22 की बजाय 11 जनवरी को क्यों मनाई जा रही राम मंदिर की वर्षगांठ?

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…