,

Police Encounter : डेरा लूटकांड के दो शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image

Police Encounter : पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग, दोनों आरोपियों के पैर में लगी गोली

REPORT : RAVI JAIST

Police Encounter : कैथल पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2022 में डेरों में हुई लूट और डकैती की छह वारदातों में वांछित दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई कलायत क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में एएसआई तरसेम कुमार की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि अंबाला जिले के शहजादपुर निवासी रजत और मंगल खडालवा मंदिर की रेकी कर रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत इलाके में घेराबंदी की, लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी बाइक पर फरार हो गए। पीछा करने के दौरान मटोर-बढ़सिकरी रोड पर उनकी बाइक फिसल गई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पहले चेतावनी स्वरूप हवाई फायर किए, लेकिन लगातार फायरिंग होने पर नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी और उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया गया।

Police Encounter : पुलिस की वर्दी पहनकर डेरों में करते थे लूट और डकैती

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर साधु-संतों के डेरों को निशाना बनाते थे और खतरनाक हथियारों के बल पर लूट और डकैती की घटनाएं करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। मुठभेड़ के दौरान आरोपियों की ओर से कुल छह फायर किए गए, जिनमें से एक गोली एचसी हरीश की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। कैथल पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पिछले चार वर्षों से फरार चल रहे थे। गिरोह के सात अन्य सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में करीब 30 लूट और डकैती की वारदातों में वांछित हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा