PM Modi ने मंत्रियों को दिए काम तेजी से निपटाने के निर्देश, बोले- 2047 विकसित भारत हमारा संकल्प

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/pm-modi-cabinet-meeting/

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम केंद्रीय मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। करीब साढ़े चार घंटे तक चली इस बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा की गई और लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया। बैठक शाम 5 बजे शुरू हुई, जिसमें केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और राज्य मंत्री शामिल हुए।

PM Modi: 9 मंत्रालयों ने प्रस्तुत की अपनी रिपोर्ट

सूत्रों के अनुसार बैठक में कृषि, वन, श्रम, सड़क परिवहन, कॉरपोरेट मामलों, विदेश, वाणिज्य और ऊर्जा समेत 9 मंत्रालयों ने अपनी कार्यप्रणाली और योजनाओं को लेकर प्रस्तुति दी। प्रधानमंत्री ने मंत्रालयों की उपलब्धियों, योजनाओं की प्रगति और प्रशासनिक सुधारों की स्थिति पर विस्तृत जानकारी ली।

PM Modi: पीएम मोदी ने रिफॉर्म और तेजी से काम करने पर दिया जोर

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी मंत्रालयों को जनहित को सर्वोपरि रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सरकारी फाइलों की प्रक्रिया तेज होनी चाहिए और लोगों को अनावश्यक दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। पीएम ने निर्देश दिए कि कम समय में अधिक काम करने की कार्यसंस्कृति विकसित की जाए और सरकारी व्यवस्थाओं में अधिक से अधिक सरलता लाई जाए।

उन्होंने कहा कि “विकसित भारत 2047” केवल एक नारा नहीं बल्कि सरकार की प्रतिबद्धता है। जिन मंत्रालयों का प्रदर्शन रैंकिंग के आधार पर कमजोर पाया गया, उन्हें सुधार के लिए विशेष निर्देश भी दिए गए।

PM Modi: मंत्रियों को जनता के बीच जाने की सलाह

प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि वे केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं और योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। बैठक में विदेश मंत्री द्वारा हाल ही में पांच देशों की सफल यात्रा को लेकर जानकारी साझा की गई। इसके अलावा पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली जीत को लेकर भी प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया गया।

PM Modi: वैश्विक आर्थिक हालात पर भी हुई चर्चा

बैठक ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल देखा जा रहा है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। इसका असर भारत समेत कई देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

PM Modi: ईंधन कीमतों और महंगाई को लेकर बढ़ी चिंता

भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है। ऐसे में तेल की बढ़ती कीमतों का असर पेट्रोल-डीजल, परिवहन लागत और महंगाई पर पड़ सकता है। बैठक में ऊर्जा सुरक्षा और बढ़ती महंगाई से निपटने की रणनीतियों पर भी चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में लोगों से ईंधन की बचत करने, अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने और जरूरत से ज्यादा सोने की खरीदारी कम करने की अपील भी की थी। सरकार आने वाले समय में ऊर्जा प्रबंधन और आर्थिक स्थिरता को लेकर कई कदम उठा सकती है।

read also: MP Employee Selection Board: कर्मचारी चयन मंडल भर्ती परीक्षा नियम 2026 पर आमजन से सुझाव आमंत्रित, 5 जून तक भेज सकेंगे राय

Dantewada Woman Murder Case: Dantewada Police Solves Two-Year-Old Murder Mystery of Woman

Dantewada Woman Murder Case: लंबी खोज के बाद पुलिस ने किया खुलासा

Drishyam 3 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, मोहनलाल की फिल्म को मिला शानदार रिस्पॉन्स

Drishyam 3: साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल दृश्यम 3 आखिरकार

Gariaband Road: Administration Takes Swift Action After Road Block Incident

Gariaband Road: पीड़ित परिवार की न्याय की गुहार Gariaband Road: गरियाबंद के

Strait Of Hormuz पर टोल टैक्स लगाने की तैयारी में ईरान, अमेरिका ने दी सख्त चेतावनी

Strait Of Hormuz: ईरान अब दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों

POK में मारा गया मोस्ट वांटेड आतंकी हमजा बुरहान, जानिए कौन था पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड

POK: पाक अधिकृत कश्मीर (POK) की राजधानी मुजफ्फराबाद में गुरुवार को आतंकी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 5 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. एमपी के 4 जिलों

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 22 मई 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

MPPSC Exam Rules 2026 के लिए सरकार ने मांगे सुझाव, 5 जून तक भेज सकेंगे आपत्तियां और राय

MPPSC Exam Rules : मध्यप्रदेश सरकार ने जारी किया नया परीक्षा प्रारूप

Uttarkashi के जंगलों में भीषण आग, आश्रम और ग्रामीणों की गोशालाओं पर मंडराया खतरा

report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में जंगलों में

Bhilai में युवक की संदिग्ध मौत, मारपीट के बाद घर में मिला शव

Report by: Vishnu Gautam Bhilai: भिलाई के पुरैना स्टोर पारा इलाके में