CG: Top 10

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/cg-top-10-may-21/

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें..

1. छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन हीट वेव का अलर्ट

प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ के सेंट्रल हिस्सों में तेज लू चलने की संभावना जताई गई है। बिलासपुर में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया, जबकि कई इलाकों में बूंदाबांदी के बाद उमस और बढ़ गई है।

2. पत्नी को करंट लगाकर मारने का आरोप, पति करता रहा डांस

अंबिकापुर के सरगुजा क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने पत्नी को करंट लगाकर मार डाला और घटना के बाद डांस करता रहा। मृतका के भाई ने बताया कि बच्चा नहीं होने को लेकर पति उसे लगातार परेशान करता था। आरोपी के हाथ में जलने के निशान भी मिले हैं।

3. पति की मौत के अगले दिन पत्नी ने की आत्महत्या

बिलासपुर में दर्दनाक घटना में करंट लगने से पति की मौत हो गई। इसके अगले ही दिन पत्नी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लगातार दो दिनों में एक ही परिवार से दो अर्थियां उठने से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

4. 84 दिन बाद भी नहीं सुलझी साईं मंदिर चोरी

दुर्ग-भिलाई में साईं मंदिर में हुई फिल्मी स्टाइल चोरी की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है। घटना को 84 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

5. कान्स फिल्म फेस्टिवल में चमकी ‘RJ बस्तर’

छत्तीसगढ़ की फिल्म ‘RJ बस्तर’ को कान्स फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए चुना गया। फिल्म में संघर्षों से लड़ती एक आदिवासी युवती के सपनों की कहानी दिखाई गई है। अभिनेता Chandan Roy इसमें मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।

6. बिलासपुर में लगातार तीसरे दिन भीषण गर्मी

प्रदेश में लू और हीट वेव का असर लगातार बढ़ रहा है। बिलासपुर लगातार तीसरे दिन सबसे गर्म शहर बना रहा। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए एडवायजरी जारी करते हुए दोपहर में घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार पिछले 10 वर्षों में पांचवीं बार इतनी भीषण गर्मी दर्ज की गई है।

7. रायगढ़ में पारा 44 डिग्री के पार

रायगढ़ में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्म हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है।

8. पोलियो वैक्सीन की 8500 शीशियां टूटने का मामला

छत्तीसगढ़ में पोलियो वैक्सीन की 8500 शीशियां टूटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इन वैक्सीन से करीब 1.71 लाख बच्चों को दवा दी जा सकती थी। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

9. निगम-मंडल और आयोगों में 300 से ज्यादा नियुक्तियां अटकीं

छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम-मंडलों, आयोगों और शोधपीठों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के 300 से अधिक पद खाली पड़े हैं। सरकार के कार्यकाल के ढाई साल शेष होने के बावजूद नियुक्तियों में देरी प्रशासनिक और राजनीतिक चर्चा का विषय बनी हुई है।

10. सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण में छत्तीसगढ़ पिछड़ा

सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन के मामले में छत्तीसगढ़ की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार जागरूकता की कमी और अफवाहों के कारण प्रदेश में केवल 4.7 प्रतिशत टीकाकरण हो पाया, जबकि मध्यप्रदेश में यह आंकड़ा 100 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगातार जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दे रहे हैं।

Cooperative Farming: सहकारिता से किसानों की आय बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Cooperative Farming: सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को बहुआयामी सहकारिता अपनाने का

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: जामताड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया राष्ट्रसेवा

Raipur Medical College: रायपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, 103 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर भवन और 200 सीटर छात्रावास

Raipur Medical College: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं