,

MP Wheat Procurement 2026 : मध्यप्रदेश में 93 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीदी, किसानों को 19 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP Wheat Procurement 2026 : 12.56 लाख किसानों से खरीदा गया गेहूं

MP Wheat Procurement 2026 : गोविंद सिंह राजपूत ने जानकारी दी है कि मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य तेजी से जारी है। अब तक प्रदेश के 12 लाख 56 हजार 952 किसानों से 93 लाख 31 हजार 177 मीट्रिक टन से अधिक गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि किसानों को उनकी उपज का भुगतान भी तेजी से किया जा रहा है। अब तक किसानों के खातों में 19 हजार 423 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। वहीं खरीदे गए गेहूं में से 81 लाख 47 हजार 675 मीट्रिक टन गेहूं का परिवहन भी पूरा कर लिया गया है।

MP Wheat Procurement 2026 : किसानों की सुविधा के लिए बढ़ाया गया समय

खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तौल पर्ची बनाने का समय शाम 6 बजे से बढ़ाकर रात 10 बजे तक कर दिया गया है। वहीं देयक जारी करने की समय सीमा रात 12 बजे तक बढ़ाई गई है। प्रदेश में गेहूं का उपार्जन सप्ताह में सोमवार से शनिवार तक किया जा रहा है। किसानों से 2585 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य और राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस सहित कुल 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जा रही है।

MP Wheat Procurement 2026 : 23 मई तक चलेगी खरीदी प्रक्रिया

मंत्री ने बताया कि गेहूं खरीदी की प्रक्रिया 23 मई 2026 तक जारी रहेगी। उपार्जन केंद्रों पर किसानों की भीड़ को कम करने और कार्य में तेजी लाने के लिए तौल कांटों की संख्या 4 से बढ़ाकर 6 कर दी गई है। साथ ही जरूरत के अनुसार जिलों को अतिरिक्त तौल कांटे बढ़ाने का अधिकार भी दिया गया है। खाद्य विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में गेहूं उपार्जन की प्रति घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़