,

MCB Petrol Diesel Crisis: एमसीबी जिले में पेट्रोल-डीजल संकट गहराया, कई पेट्रोल पंप हुए ड्राई

- Advertisement -
Ad imageAd image
MCB Petrol Diesel Crisis

MCB Petrol Diesel Crisis: चिरमिरी और खड़गवां में ईंधन की भारी किल्लत, सीमित मात्रा में मिल रहा पेट्रोल

MCB Petrol Diesel Crisis: एमसीबी जिले के चिरमिरी और खड़गवां क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। जिले के अधिकांश पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं, जिससे आम लोगों के साथ वाहन चालकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार चिरमिरी बड़ा बाजार स्थित पेट्रोल पंप पूरी तरह सूख चुका है। वहीं हल्दीबाड़ी और पोड़ी के पेट्रोल पंपों में भी सीमित मात्रा में केवल 200 से 300 रुपए तक का पेट्रोल दिया जा रहा है। हालात को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि आने वाले कुछ घंटों में ये पेट्रोल पंप भी पूरी तरह ड्राई हो सकते हैं।

MCB Petrol Diesel Crisis: स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र में भी संकट, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

खड़गवां क्षेत्र में भी हालात गंभीर बने हुए हैं। रतनपुर स्थित पेट्रोल पंप, जो स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निवास के सामने स्थित है, वहां भी ईंधन खत्म हो चुका है। इसके अलावा मझोली पेट्रोल पंप पिछले तीन से चार दिनों से सूखा पड़ा है। देवादांड और सलका क्षेत्र के पेट्रोल पंपों में भी पेट्रोल-डीजल की कमी बनी हुई है।

ईंधन संकट का असर सड़क पर चलने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों पर साफ दिखाई दे रहा है। लोग घंटों पेट्रोल पंपों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या का समाधान कब तक कर पाता है और लोगों को पेट्रोल-डीजल की किल्लत से राहत मिलती है।

read also: Twisha Sharma की मौत से सदमे में इंडस्ट्री, को-स्टार का बड़ा खुलासा