,

Ram Mandir Anniversary 2025: 22 की बजाय 11 जनवरी को क्यों राम मंदिर की वर्षगांठ?

Celebration on the first anniversary of Ramlala

सीएम योगी करेंगे रामलला का अभिषेक

अयोध्या : हिंदू पंचांग अनुसार अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को आज एक साल पूरा होने जा रहा है। इस मौके पर आज 11 जनवरी 2025 को प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है। तीन दिवसीय उत्सव के पहले दिन यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री योगी करीब 5 घंटे तक अयोध्या में ही रहेंगे। 11 जनवरी, 12 और 13 जनवरी को मंदिर परिसर ही नही पूरे अयोध्या में उत्सव का मनाया जा रहा है। जिसे लेकर एक बार फिर से पूरे विश्व की निगाहें राम मंदिर पर जा टिकी हैं। वार्षिक उत्सव के पहले दिन सीएम योगी आदित्यनाथ रामलला का अभिषेक करेंगे और श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे।

22 की बजाय 11 जनवरी को क्यों मनाई जा रही वर्षगांठ

हिंदू पंचांग पर गौर करें, तो साल 2024 में 22 जनवरी को पौष माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि थी। इसे कूर्म द्वादशी भी कहा जाता है। वहीं, साल 2025 में यह संयोग 11 जनवरी को बन रहा है। ऐसे में तिथि पर जाने के बजाय हिंदू पंचांग को देखते हुए राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ 11 जनवरी को मनाई जा रही है।

22 की बजाय 11 जनवरी को क्यों राम मंदिर की वर्षगांठ?

अंग्रेजी कैलेंडरऔर हिंदू पंचांग की तिथियों का फेर
यही है राम मंदिर की वर्षगांठ में तारीख के परिवर्तन का कारण
22 जनवरी 2024 को पौष माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी थी
2025 में यही संयोग 11 जनवरी को बना है

Ram Mandir: भव्य और दिव्य मंदिर में रामलला 22 जनवरी 2024 को हुए थे विराजमान

गौरतलब है कि पिछले साल 22 जनवरी 2024 को रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हुए थे। इस साल उनकी प्रतिष्ठा द्वादशी आज मनाई जा रही है । श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आज से 13 जनवरी तक उत्सव का आयोजन किया है। पहले दिन से ही सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे, जिनमें गीत-संगीत, कला, और साहित्य से जुड़ी नामचीन हस्तियां अपनी प्रस्तुतियां देंगी। इस उत्सव को खास बनाने के लिए राम मंदिर परिसर को 50 क्विंटल से भी ज्यादा फूलों से सजाया गया है। 11 नंबर के वीआईपी गेट और अन्य द्वारों को भी भव्य तरीके से सजाया गया है। नगर निगम ने शहर के पेड़ों पर झालर लाइट लगाने का निर्देश दिया है। तीन दिवसीय इस उत्सव में अयोध्या का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो जाएगा, जिसमें स्थानीय लोग और दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु शामिल होंगे।

ये भी पढ़िए: नए साल में बाबा महाकाल और रामलला के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…