Rishikesh में टला बड़ा रेल हादसा, उज्जैन एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, ब्रेक फेल होने की आशंका

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/rishikesh-train-accident/

Rishikesh: उत्तराखंड के ऋषिकेश से सोमवार रात एक बड़ी रेल दुर्घटना की खबर सामने आई। योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास खंड गांव क्षेत्र में उज्जैन एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ। राहत की बात यह रही कि जिस समय यह दुर्घटना हुई, उस वक्त ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

Rishikesh: रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार उज्जैन एक्सप्रेस रेलवे यार्ड क्षेत्र में थी, तभी अचानक उसके तीन कोच पटरी से उतर गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। रेलवे ट्रैक पर भीड़ जमा होने के बाद हालात को संभालने के लिए GRP और रेलवे कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Rishikesh: शुरुआती जांच में ब्रेक फेल होने की आशंका

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ट्रेन के नियमित रखरखाव के दौरान तकनीकी खराबी आई थी। बताया जा रहा है कि ब्रेक सिस्टम में गड़बड़ी के कारण कोच अनियंत्रित हो गए और पटरी से उतर गए। हालांकि रेलवे अधिकारियों ने अभी तक हादसे की अंतिम वजह की पुष्टि नहीं की है।

Rishikesh: अधिकारियों की देरी पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी काफी देर से मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि घटना के करीब ढाई घंटे बाद तक जिम्मेदार अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे। इसको लेकर रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Rishikesh: GRP ने संभाला मोर्चा

दुर्घटना के बाद सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) ने तुरंत मोर्चा संभाला और भीड़ को ट्रैक से दूर किया। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया। रेलवे विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया है।

Rishikesh: हाल के दिनों में बढ़े ट्रेन हादसे

पिछले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों से रेल हादसों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। सोमवार सुबह बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर एक पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई थी। आग लगने के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

Rishikesh: रतलाम में राजधानी एक्सप्रेस में लगी थी आग

इससे एक दिन पहले मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के पास तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के एक कोच में आग लगने की घटना हुई थी। जिस कोच में आग लगी उसमें 68 यात्री सवार थे। राहत की बात रही कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

Rishikesh: रेलवे ने शुरू की जांच

ऋषिकेश हादसे के बाद रेलवे विभाग ने तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी और रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

read also: India Weather: देशभर में मौसम के दो रंग, कहीं गर्मी तो कहीं बारिश, 26 मई तक केरल पहुंच सकता है मॉनसून

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. खजुराहो में पारा 46.8°C

Religious Heritage: अम्बिकापुर में धार्मिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया भूमि पूजन

Religious Heritage: फुलचुही और डांड़गांव में मंदिर निर्माण, उदयपुर में पंचमुखी पहाड़ी

PM Modi को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान, यूक्रेन और पश्चिम एशिया संकट पर दिया बड़ा संदेश

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के तहत

Vietnam पहुंचे राजनाथ सिंह, रक्षा सहयोग और समुद्री सुरक्षा पर हुई अहम बैठक

Vietnam: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंचे,

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. जगदलपुर में अमित शाह

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. खजुराहो में पारा 46.8°C

Chanakya Niti : पति से कभी साझा न करें ये 5 बातें, रिश्तों में बनी रहेगी समझदारी और संतुलन

Chanakya Niti : भारतीय इतिहास के सबसे महान नीति-निर्माताओं और विद्वानों में

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 19 मई 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण

Middle East Tension : खाड़ी में युद्ध के फिर आसार ,अमेरिका की ईरान को चेतावनी

Middle East Tension : मिडिल-ईस्ट में फिर तनातनी,जंग से हलाकान, दुनिया परेशान

Bhopal : चिकित्सा व्यवसाय नहीं, मानव सेवा का है माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिकित्सा क्षेत्र को

Bhopal: काम को पहले समझें, टीम से बेहतर समन्वय करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल

Chhattisgarh Visit : अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Chhattisgarh Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़