,

MP: Top 10

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/cg-top-10-may-28/

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें..

1. खजुराहो में पारा 46.8°C पहुंचा, प्रदेश में भीषण गर्मी

खजुराहो में तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के 22 शहरों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक हीट वेव और तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी की चेतावनी दी है। लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

2. गुना में बोले अभिनेता आशुतोष राणा- महादेव हर रूप में विराजमान

आशुतोष राणा ने गुना में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कहा कि महादेव विलक्षण हैं। उन्होंने कहा कि पीपल के नीचे विराजमान हों तो पिपलेश्वर कहलाते हैं और किसी भक्त ने मंदिर बनवाया हो तो उसी के नाम से पहचाने जाते हैं। उनके संबोधन का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

3. भोपाल में स्वच्छ सर्वेक्षण टीम के दौरे की तैयारी तेज

भोपाल नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर में करीब 40 स्थानों पर स्वच्छता थीम आधारित पेंटिंग बनाई गई हैं। कई गलियों में समुद्र और पर्यावरण संरक्षण की आकर्षक आकृतियां उकेरी गई हैं। अगले दो दिनों में सर्वेक्षण टीम के पहुंचने की संभावना है।

4. भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा मौत मामले में नया VIDEO सामने आया

भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा की मौत से पहले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें वह छत की ओर जाती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में तीन लोग बॉडी नीचे लाते भी नजर आए। मामले में रिटायर्ड जज की बहू की कथित चैट वायरल होने के बाद पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है।

5. दमोह में फर्जी MBBS डिग्री मामले में 3 डॉक्टर गिरफ्तार

दमोह में पुलिस ने तीन ऐसे डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने कथित तौर पर 8 से 10 लाख रुपए देकर फर्जी MBBS डिग्री हासिल की थी। तीनों सरकारी अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहे थे। मामले में मेडिकल कॉलेज और जीवाजी यूनिवर्सिटी कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।

6. 24 मई को दिल्ली जाएंगे एमपी के 10 हजार आदिवासी

भोपाल से बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग 24 मई को दिल्ली रवाना होंगे। जनजातीय सांस्कृतिक समागम कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

7. सतना में सॉल्वेंट प्लांट का बॉयलर फटा, मजदूर की मौत

सतना के एक सॉल्वेंट प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। धमाके के बाद प्लांट में भगदड़ मच गई और एक मजदूर जिंदा जल गया। घटना से नाराज लोगों ने हाईवे जाम कर दिया और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए।

8. ग्वालियर में इंस्टाग्राम रील्स बनाने वाली पलक की मौत पर सवाल

ग्वालियर में सोशल मीडिया रील्स बनाने वाली युवती पलक की मौत के मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह तीन दिन से भूखी थी। मौत से पहले पोस्ट की गई आखिरी रील और डिप्रेशन-एंजॉयटी से जुड़े बयान अब जांच का हिस्सा बन गए हैं।

9. शाजापुर बस हादसे में इमरजेंसी गेट नहीं खुला

शाजापुर में हुए बस हादसे की ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया कि हादसे के दौरान इमरजेंसी गेट नहीं खुल पाया। लोगों ने लात और हथौड़े से गेट तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बस में फायर फाइटिंग सिस्टम भी मौजूद नहीं था, जिसके कारण 4 साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।

10. गुना में पुलिस वाहन की टक्कर से युवक घायल, मदद नहीं करने का आरोप

गुना में मृगवास थाने की गाड़ी से युवक को टक्कर लगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वाहन में थाना प्रभारी खुद मौजूद थे, लेकिन घायल युवक की मदद नहीं की गई। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के