PM Modi Sweden Visit: प्रधानमंत्री Narendra Modi के स्वीडन दौरे के पहले दिन भारत और स्वीडन के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर सहमति बनी। दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देते हुए अब स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप स्थापित करने का फैसला किया है। इस दौरान व्यापार, रक्षा, तकनीक और ग्रीन एनर्जी समेत कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
PM Modi Sweden Visit: भारत-स्वीडन संबंधों को मिली नई दिशा
प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री Ulf Kristersson के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। बातचीत में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और उन्हें रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने पर सहमति जताई। इसे दोनों देशों के संबंधों में बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है।
My remarks during the CEO Roundtable in Sweden. We are committed to boosting business ties between our nations. https://t.co/LMY6itZufK
— Narendra Modi (@narendramodi) May 17, 2026
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Randhir Jaiswal ने बताया कि दोनों देशों ने सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान करने और दीर्घकालिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया।
A short while ago, I was conferred with the ‘Royal Order of the Polar Star, Degree Commander Grand Cross.’ This is not just an honour for me, but for the 140 crore people of India. It’s equally a tribute to all our friends in Sweden who have enriched India-Sweden relations and… pic.twitter.com/5AKtEAbqIe
— Narendra Modi (@narendramodi) May 17, 2026
PM Modi Sweden Visit: पीएम मोदी को मिला स्वीडन का बड़ा सम्मान
स्वीडन यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को भारत-स्वीडन संबंधों को मजबूत बनाने में योगदान और नेतृत्व के लिए ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ सम्मान से नवाजा गया। यह स्वीडन का प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है।
PM Modi Sweden Visit: व्यापार, तकनीक और रक्षा पर हुई चर्चा
दोनों नेताओं के बीच ट्रेड, निवेश, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, ग्रीन ट्रांजिशन, स्पेस, रक्षा और सुरक्षा जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसके अलावा लघु उद्योग, रिसर्च और लोगों के बीच संपर्क मजबूत करने के उपायों पर भी सहमति बनी।
बताया गया कि वर्ष 2025 में भारत और स्वीडन के बीच व्यापार लगभग 7.75 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया था। दोनों देशों ने भारत-यूरोप साझेदारी के तहत नए आर्थिक अवसर तलाशने और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की।
PM Modi Sweden Visit: भारत के डिजिटल बदलाव की स्वीडन ने की सराहना
स्वीडिश प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत की प्रगति की प्रशंसा की। उन्होंने स्वीडन में बसे भारतीय समुदाय के योगदान को भी सराहा।
प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीडिश कंपनियों को भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में निवेश बढ़ाने का आमंत्रण दिया। दोनों नेताओं ने वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार साझा किए और संयुक्त राष्ट्र समेत बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।
PM Modi Sweden Visit: प्रिंसेस विक्टोरिया ने भी की मुलाकात
स्वीडन की क्राउन प्रिंसेस Victoria Crown Princess of Sweden भी इस विशेष बैठक में शामिल हुईं। उन्होंने स्वीडन के राजा और रानी की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी स्वीडन के राजा Carl XVI Gustaf को उनके 80वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
PM Modi Sweden Visit: पोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में निवेश पर जोर
दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मार्सक के चेयरमैन Robert Maersk Uggla से भी मुलाकात की। बातचीत में भारत में पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स और समुद्री क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
दोनों पक्षों ने ग्रीन शिपिंग और स्किल्ड मोबिलिटी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी विचार किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में लंबे समय से मौजूदगी बनाए रखने के लिए कंपनी की सराहना की और नए निवेश अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
PM Modi Sweden Visit: स्वीडन में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
प्रधानमंत्री मोदी के स्वीडन पहुंचने पर उनका विशेष स्वागत किया गया। जब उनका विमान स्वीडन के एयरस्पेस में पहुंचा, तब स्वीडिश एयर फोर्स के लड़ाकू विमानों ने उसे एस्कॉर्ट किया।
गोथेनबर्ग पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें भजन ‘वैष्णव जन तो’ की प्रस्तुति और भरतनाट्यम नृत्य शामिल रहा।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि बंगाली संस्कृति दुनिया भर में लोकप्रिय है और स्वीडन में भी इसकी खास पहचान देखने को मिली।
read also: Balochistan में पाकिस्तान का बड़ा ऑपरेशन, 35 आतंकी ढेर; 3 बड़े कमांडर गिरफ्तार





