,

Bhupesh Baghel Statement: भीषण गर्मी, बिजली संकट और खाद की कमी पर भूपेश बघेल का हमला, सरकार को घेरा

Bhupesh Baghel

Bhupesh Baghel Statement: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और कई जिलों में बन रही ब्लैकआउट की स्थिति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है, लेकिन जमीनी हालात पूरी तरह खराब हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री और सांसद खुद अधिकारियों को फटकार लगा रहे हैं, जिससे साफ दिखाई देता है कि सरकार का प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं बचा है। भूपेश बघेल ने कहा कि जनता प्रशासन से पूरी तरह निराश हो चुकी है और इसका असर भाजपा कार्यकर्ताओं के मनोबल पर भी दिखाई दे रहा है।

Bhupesh Baghel Statement: राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे की जताई संभावना

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संभावित छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देशभर में जहां-जहां कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर आयोजित हो रहे हैं, वहां राहुल गांधी पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में होने वाले प्रशिक्षण शिविर में भी उनके आने की प्रबल संभावना है। बघेल ने कहा कि कांग्रेस लगातार संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुटी हुई है।

Bhupesh Baghel Statement: पेट्रोल, खाद संकट और केंद्र सरकार पर साधा निशाना

भूपेश बघेल ने पेट्रोल की कमी, बढ़ती कीमतों और खाद संकट को लेकर केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री जनता से बचत और नियमों का पालन करने की अपील करते हैं, वहीं दूसरी ओर खुद बड़े दौरे और कार्यक्रमों में व्यस्त रहते हैं। खाद की कमी को लेकर उन्होंने कृषि मंत्री राम विचार नेताम के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रहा है और सरकार केवल दाम बढ़ने का इंतजार कर रही है। उन्होंने किसानों से सरकार के भरोसे न रहने की अपील करते हुए वर्मी कंपोस्ट और जैविक खेती को अपनाने की सलाह दी।

READ ALSO: Congo Ebola Virus : Hantavirus के डर के बीच Ebola का कहर! कांगो में 80 मौतें, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…