,

Ram Katha Chirmiri: एमसीबी की पावन धरा चिरमिरी पहुंचे जगतगुरु रामभद्राचार्य, राममय हुआ पूरा क्षेत्र

Ram Katha Chirmiri

Ram Katha Chirmiri: छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले की पावन धरा चिरमिरी में जगतगुरु रामभद्राचार्य (Jagadguru Rambhadracharya) का भव्य आगमन हुआ। उनके स्वागत के लिए हजारों की संख्या में राम भक्त उमड़े और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। जय श्रीराम के नारों और भक्ति गीतों से चिरमिरी पूरी तरह राममय हो गया। आयोजन समिति और स्थानीय श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं और पारंपरिक स्वागत के साथ जगतगुरु का अभिनंदन किया।

Ram Katha Chirmiri: 5100 महिलाओं के साथ निकलेगी भव्य कलश यात्रा

आज सुबह 11 बजे 5100 नारी शक्तियों की सहभागिता से विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी। कलश यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में कलश धारण कर भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ यात्रा में शामिल होने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Ram Katha Chirmiri: 17 मई से 25 मई तक चलेगी राम कथा, 26 मई को होगा भव्य भंडारा

जगतगुरु रामभद्राचार्य जी के मुखारविंद से 17 मई से 25 मई तक भव्य राम कथा का आयोजन किया जाएगा। नौ दिनों तक चलने वाली इस कथा में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का रसपान श्रद्धालु करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। वहीं 26 मई को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

read also: Police Lockup Viral Video: हवालात में कैद मुर्गी! छतरपुर पुलिस का वीडियो वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…