,

Morena बाबा से बदले की आग में पड़ोसी बना हैवान: 7 साल की मासूम के सिर पर पत्थर पटककर की थी हत्या, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Morena 

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena  (कैलारस): चिंनौनी थाना क्षेत्र के इटौरा गांव की 7 वर्षीय मासूम तनु की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने ‘ब्लाइंड मर्डर’ का पर्दाफाश करते हुए गांव के ही एक पड़ोसी आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने सनकीपन और बदले की भावना के तहत इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक (SP) ने सफलता हासिल करने वाली टीम को 5 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

Morena  सोते समय अपहरण कर खेतों में उतारा मौत के घाट

पुलिस की पूछताछ में आरोपी रामदीन जाटव ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी घटना का खुलासा किया। विगत 13 तारीख को जब मृतका के पिता बलराम जाटव अपनी बहन के घर ‘रामलाल का पुरा’ में आयोजित शादी समारोह के बाद बेटी तनु के साथ सो रहे थे, तभी रात करीब 2:30 बजे आरोपी ने बच्ची का अपहरण कर लिया। वह उसे गांव से 7 किलोमीटर दूर सुनसान खेतों में ले गया, जहाँ उसने पहले मासूम के दोनों हाथ बांधे और फिर सिर पर भारी पत्थर (खंडा) पटककर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

Morena  हत्या की वजह: पारिवारिक ईर्ष्या और बदले की सनक

पुलिस पड़ताल में हत्या के पीछे जो वजह सामने आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है। मृतका के बाबा हरिसिंह जाटव अपने परिवार के मुखिया थे और पड़ोसी रामदीन के घर में भी उनका काफी सम्मान था। आरोपी रामदीन को यह बात नागवार गुजरती थी कि उसकी पत्नी उसके बजाय हरिसिंह की बातों को अधिक महत्व देती थी। इस बात को लेकर गांव वाले भी अक्सर रामदीन को ताना मारते थे। इसी अपमान और ईर्ष्या का बदला लेने के लिए आरोपी ने हरिसिंह की 7 वर्षीय पोती को अपना शिकार बनाया।

Morena  पुलिस की मुस्तैदी: 48 घंटे में खुला राज

घटना के बाद जब अगले दिन मासूम का शव हाथ बंधे और सिर कटी हालत में एक गड्ढे से बरामद हुआ, तो पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया था। पुलिस ने इसे एक चुनौती के रूप में लिया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिले पुख्ता इनपुट्स के आधार पर पुलिस ने संदेही रामदीन जाटव को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Read this: Monsoon 2026 : इस दिन केरल पहुंचेगा मॉनसून, IMD ने जारी की संभावित तारीख

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 3 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Michael Hussey ने ठुकराया इंग्लैंड का ऑफर, टेस्ट टीम के बैटिंग कोच बनने से किया इनकार

Michael Hussey : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बदलाव का

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई