CG: Top 10

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/cg-top-10-may-15/

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें..

1. रायपुर में झमाझम बारिश, 17 मई से हीटवेव का अलर्ट

राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक अंधड़ और बारिश की संभावना जताई है। वहीं 17 मई से प्रदेश में हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है। राजनांदगांव 44 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म जिला रहा।

2. अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज

मैनपावर सप्लाई घोटाले में आरोपी अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि आर्थिक अपराध गहरी साजिश होते हैं और देश की अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बनते हैं। मामले की जांच एजेंसियां लगातार कर रही हैं।

3. जेल प्रहरी रिश्वत लेते पकड़ा गया, सस्पेंड

मनेंद्रगढ़ में जेल के एक प्रहरी पर VIP ट्रीटमेंट दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपए लेने का आरोप लगा। रिश्वत लेते हुए उसका वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से उसे सस्पेंड कर दिया। मामले की विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।

4. छात्रा संग आपत्तिजनक हालत में मिला शिक्षक बर्खास्त

अंबिकापुर में छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए शिक्षक को जांच के बाद बर्खास्त कर दिया गया। घटना का वीडियो युवकों ने कार में बनाकर वायरल किया था। शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए कार्रवाई की।

5. रायगढ़ का होटल बना अवैध बार

रायगढ़ के जानकी होटल में अवैध रूप से बीयर और अंग्रेजी शराब बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस की दबिश में होटल से शराब बरामद हुई और मध्यप्रदेश निवासी मैनेजर को गिरफ्तार किया गया। प्रशासन ने होटल की गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है।

6. पत्नी और साली के साथ मिलकर करता था चोरी

दुर्ग-भिलाई में पुलिस ने ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो पत्नी और साली के साथ मिलकर सूने मकानों में चोरी करता था। आरोपी ससुराल में रहकर चोरी की योजना बनाता था। करीब 1600 CCTV फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

7. बारिश से पहले बांस का पुल तैयार

दंतेवाड़ा के माड़ इलाके में ग्रामीणों ने बारिश से पहले आवागमन बनाए रखने के लिए बांस का अस्थायी पुल तैयार किया है। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण यहां हर साल बारिश में संपर्क टूट जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

8. 11 साल पुराने नान घोटाले के ट्रायल की तैयारी

प्रदेश के चर्चित नान घोटाले में अब ट्रायल शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। 2015 में उजागर हुए इस आर्थिक घोटाले का मामला व्हाट्सएप चैट के कारण लंबे समय से अटका हुआ था। अब इस संबंध में पिटीशन दायर की गई है।

9. पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह से लंबी कतारें

रायपुर समेत कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाह फैलने के बाद पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। शासन ने साफ किया कि राज्य में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। कलेक्टर ने टैंकर सप्लाई 24 घंटे जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

10. रेलवे क्रॉसिंग और अधूरी सर्विस लेन से लोग परेशान

रायपुर में अधूरी सर्विस लेन और रेलवे क्रॉसिंग की समस्या के कारण डेढ़ लाख से ज्यादा आबादी ट्रैफिक जाम से जूझ रही है। प्रशासन का कहना है कि लोगों को कम से कम 15 दिन और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम ने पाठ्य पुस्तक

Tamil Nadu के सीएम विजय का बड़ा ऐलान, कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता; महिलाओं को भी जल्द मिलेंगे 1000 रुपये

Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार ने सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों को बड़ी

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम ने पाठ्य पुस्तक

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है।

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

Petrol Diesel Demand : राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल

Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

Report: Neha gupta Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय