,

Operation Aghaat Drug Bust: आम से भरे पिकअप में छिपाकर ले जाया जा रहा था करोड़ों का गांजा जब्त

Operation Aghaat

Operation Aghaat Drug Bust: जशपुर में नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद

Operation Aghaat Drug Bust: जशपुर जिले में पुलिस ने “ऑपरेशन अघात” के तहत नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त किया है। दोकड़ा चौकी क्षेत्र में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 2 क्विंटल 7 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 3 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में नशे के अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। मामले में वाहन चालक और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Operation Aghaat Drug Bust: आम की ट्रे में छिपाकर हो रही थी तस्करी, पुलिस ने ऐसे पकड़ा मामला

जानकारी के अनुसार तस्कर गांजे को आम से भरे पिकअप वाहन में ट्रे के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके। संदेह होने पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि “ऑपरेशन अघात” के तहत नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अवैध तस्करी में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गांजे की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

read also: Katihar में 200 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…