Katihar में 200 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/katihar-smack-seizure-bike-arrest/

Reported by : Manoj & Edited by : Aanya Saran

Katihar : जिले में बिहार-बंगाल सीमा पर स्थित महानंदा चेक पोस्ट के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक भी जब्त की है। कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

Katihar : महानंदा चेक पोस्ट पर चलाया गया सघन जांच अभियान

जानकारी के अनुसार, रोशना थाना क्षेत्र के महानंदा चेक पोस्ट के समीप पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में सघन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई।

Katihar : तलाशी में बरामद हुई 200 ग्राम स्मैक

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में युवक के पास से करीब 200 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में ले लिया। बरामद मादक पदार्थ की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

Katihar

Katihar : पश्चिम बंगाल के मालदा का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान Malda जिले के लक्ष्मणनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर निवासी हनीफ शेख के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि स्मैक की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

Katihar : मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

इस कार्रवाई के दौरान अंचलाधिकारी शिखा कुमारी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद थीं। वहीं, रोशना थाना प्रभारी मासूम कुमारी की निगरानी में जब्ती सूची तैयार की गई। पुलिस ने आरोपी की बाइक को भी जब्त कर लिया है।

Katihar : आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।