,

MP: Top 10

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/mp-top-10-may-13/

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

1. भोपाल में रात 11 बजे जुटे सैकड़ों लोग, गिरफ्तारी की मांग

भोपाल में एक होटल से युवक पकड़े जाने के मामले ने देर रात बड़ा रूप ले लिया। रात 11 बजे बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। स्थानीय विधायक ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो बंद बुलाया जाएगा।

2. VIP काफिलों पर लगेगा ब्रेक, CM घटाएंगे गाड़ियों की संख्या

मध्यप्रदेश में वीआईपी कल्चर कम करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री के काफिले में अब 13 की जगह केवल 8 वाहन रहेंगे। मंत्रियों के काफिलों को भी सीमित किया जाएगा। साथ ही वाहन रैलियों पर रोक लगाने की तैयारी है। इसे प्रधानमंत्री की अपील का असर माना जा रहा है।

3. UCC कमेटी जिलों में करेगी जनसुनवाई

यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर बनाई गई कमेटी इसी महीने से जिलों में जनसुनवाई शुरू करेगी। कमेटी आदिवासी समाज की परंपराओं और सामाजिक व्यवस्थाओं का अध्ययन भी करेगी। इसके लिए दिल्ली और भोपाल में दो अलग-अलग कार्यालय खोले जाएंगे।

4. निगम-मंडलों की नियुक्तियों पर फिलहाल विराम

प्रदेश में निगम-मंडलों की नियुक्तियों को लेकर फिलहाल ब्रेक लग गया है। भाजपा नेता हितानंद खंडेलवाल ने कहा कि अब कुछ दिन विश्राम दीजिए, आगे फिर नियुक्तियों का दौर आएगा। इससे राजनीतिक हलकों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

5. इंदौर में डॉक्टर ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप

इंदौर में एक डॉक्टर ने पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। डॉक्टर के छोटे भाई की पत्नी ने FIR दर्ज कराई है और आरोप लगाया कि उसका इंजीनियर पति तलाक लेना चाहता है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

6. इंदौर थाने में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

इंदौर के एक थाने में युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी हमला करते दिखाई दे रहे हैं। युवक देर रात अपनी मां और बच्चों के साथ थाने पहुंचा था। पुलिस का दावा है कि युवक नशे की हालत में गाड़ी चलाते पकड़ा गया था।

7. MP में भीषण गर्मी, बिजली गिरने से 2 बच्चियों की मौत

मध्यप्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। रतलाम में तापमान 46.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। टीकमगढ़ में बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत हो गई। वहीं ग्वालियर में बारिश और निवाड़ी में ओलावृष्टि भी हुई।

8. नौरादेही में साथ रहेंगे बाघ, तेंदुआ और चीते

सागर स्थित नौरादेही अभयारण्य में बड़ा वन्यजीव प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। यहां भोपाल के वन विहार जितना विशाल बाड़ा बनाया जा रहा है, जहां बाघ, तेंदुआ और चीते एक साथ रखे जाएंगे। अगस्त से सितंबर के बीच जानवरों की शिफ्टिंग शुरू हो सकती है।

9. केन-बेतवा लिंक परियोजना विरोधी अमित भटनागर रिहा

केन-बेतवा लिंक परियोजना का विरोध कर रहे अमित भटनागर जेल से रिहा हो गए, लेकिन बाहर निकलते ही वन विभाग ने उन्हें फिर हिरासत में ले लिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने अर्थी पर लेटकर अनोखा प्रदर्शन किया। पन्ना में यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।

10. बैतूल में जल संकट, मैला पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

बैतूल जिले के कई गांवों में जल संकट गहराता जा रहा है। बोरवेल सूख चुके हैं और ग्रामीणों को पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। एक कुएं में ग्रामीण के उतरने के बाद ही मैला पानी निकल पाता है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Imran Khan को अस्पताल से लाया गया अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक