,

Korba Traffic: झोराघाट पिकनिक स्पॉट पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 23 बाइक चालकों पर चालानी कार्रवाई

Korba Traffic

Korba Traffic: तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा

Korba Traffic: कोरबा जिले के प्रसिद्ध झोराघाट पिकनिक स्पॉट पर कटघोरा पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाकर लापरवाह बाइक चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 23 बाइक चालकों पर चालानी कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार झोराघाट में बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। इसी दौरान कुछ युवक शराब का सेवन कर तेज रफ्तार में बाइक चलाते, बिना सायलेंसर वाहन दौड़ाते और तीन सवारी बैठाकर फर्राटेबाजी करते पाए गए। इससे वहां मौजूद आम लोगों और पर्यटकों की सुरक्षा प्रभावित हो रही थी।

Korba Traffic: बिना सायलेंसर और तीन सवारी चलाने वालों पर भी कार्रवाई

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कटघोरा पुलिस टीम ने पिकनिक स्पॉट पर विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाने, बिना सायलेंसर बाइक चलाने और तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

read also: Love is always louder : विजय के शपथ ग्रहण के बाद त्रिशा कृष्णन का क्रिप्टिक पोस्ट चर्चा में

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…