,

Narwana: आरोपी की पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/narwana-extortion-case/

Report by: Virendra Sharma

Narwana: हरियाणा के नरवाना में रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। आरोपी ने पुलिस टीम को चकमा देकर पुल से नीचे छलांग लगा दी, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत काबू कर लिया। इस दौरान आरोपी के बाएं पैर में चोट लग गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Narwana: बरामदगी के लिए लेकर गई थी पुलिस टीम

जानकारी के अनुसार व्यापारी नरेश जैन निवासी मॉडल टाउन नरवाना की शिकायत पर थाना शहर नरवाना में मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में गिरफ्तार आरोपी अमरजीत उर्फ बच्ची पुलिस रिमांड पर चल रहा था।

उप पुलिस अधीक्षक Kamaldeep Rana ने बताया कि थाना शहर नरवाना की पुलिस टीम आरोपी को बरामदगी के लिए हिसार-नरवाना बाईपास स्थित रेलवे पुल के पास लेकर गई थी।

Narwana: पुल से कूदकर भागने की कोशिश

डीएसपी कमलदीप राणा के अनुसार मौके पर आरोपी ने अचानक पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की और रेलवे पुल से नीचे छलांग लगा दी। हालांकि पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया।

Narwana

इस दौरान आरोपी के बाएं पैर में चोट आई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना में भर्ती कराया गया।

Narwana: अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि आरोपी को उपचार के बाद माननीय अदालत में पेश किया जाएगा और मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Narwana: पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों से की अपील

Kuldeep Singh के दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराध और अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है।

जिला पुलिस ने व्यापारियों और दुकानदारों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की रंगदारी, धमकी या असामाजिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

read also: Forest Guard Recruitment Exam: वन रक्षक भर्ती परीक्षा में देरी से अभ्यर्थियों में आक्रोश, वन मंत्री के निवास के बाहर प्रदर्शन

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा