PM Ki Apeel : प्रधानमंत्री ने वर्तमान वैश्विक संकट से निपटने के लिए की है महत्वपूर्ण अपील : मुख्यमंत्री

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
PM Ki APeel

PM Ki Apeel : राष्ट्र हित में प्रधानमंत्री के सुझावों को अपनाने सभी नागरिकों से किया आग्रह

PM Ki Apeel : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्तमान वैश्विक संकट के दृष्टिगत नागरिकों से राष्ट्र हित में बचत के विभिन्न उपायों को अपनाने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आग्रह किया है कि सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें। वर्क फ्रॉम होम और वर्चुअल मीटिंग को बढ़ावा दें। ऑनलाइन और वर्चुअल वीडियो कांफ्रेंस जैसी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा की गई अपील और दिए गए सुझावों के पालन के लिए नागरिकों से अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक के पहले मंत्रीगण से महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर रहे थे।

PM Ki Apeel

PM Ki Apeel : राष्ट्रहित में सुझावों पर अमल करने का आग्रह

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आग्रह किया है कि वैश्विक संकट और सप्लाई चैन की चुनौतियों को देखते हुए उनके सुझावों को अपनाया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किसानों से डीजल पंप के स्थान पर सोलर पंप के उपयोग करने और रासायनिक उर्वरकों के उपयोग में कमी लाकर प्राकृतिक खेती अपनाने का आग्रह भी किया है। इससे पेट्रोलियम पदार्थ और उर्वरक के आयात में कमी आएगी। वर्तमान वैश्विक संकट में माल ढुलाई के लिए भी अधिक से अधिक रेलवे की गुड्स ट्रेन सेवाओं का उपयोग करने का आग्रह किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आमजन सार्वजनिक परिवहन सेवा का उपयोग कर या इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग कर ईंधन बचाने का के कार्य में सहयोग करें। प्रधानमंत्री जी के आग्रह के अनुसार इस संकट काल में कम से कम 1 वर्ष विदेश जाने की योजना भी स्थगित की जाना चाहिए। देश के अंदर देश के ही पर्यटक स्थलों के भ्रमण का आग्रह किया गया है। साथ ही नागरिकों से एक वर्ष तक सोना न खरीदने का भी पालन करने की अपेक्षा की गई है। यही नहीं खाने के तेल में कमी का आग्रह भी प्रत्येक परिवार के स्तर पर किया जाए, ऐसा आग्रह किया गया है।

PM Ki APeel : ग्रामीण विकास के नए प्रकल्प

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और पीएम जनमन योजना के अंतर्गत 10 मई को सीहोर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों और प्रकल्पों के शुभारंभ का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के क्रियान्वयन के 25 वर्ष हो रहे हैं। प्रदेश में 1763 करोड रुपए से 2117 किलोमीटर लंबी 973 सड़कों के निर्माण की मंजूरी दी गई है। इससे लगभग 1000 बसाहट के लोगों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि पीएम जनमन योजना में 384 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजना को स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिससे 168 बसाहटों के लोग प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। प्रदेश में ग्रामीण विकास की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण स्वीकृतियां हैं।

PM Ki APeel : गेहूं उपार्जन में प्रदेश सबसे आगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में सर्वाधिक गेहूं उपार्जन की उपलब्धि से भी मंत्रीगण को अवगत करवाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि लगभग 10 लाख से अधिक किसानों से उपार्जन कर मध्यप्रदेश सभी प्रांतों से आगे है। अभी तक किसानों से 63 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है। प्रदेश में 19 लाख से अधिक किसानों द्वारा पंजीयन करवाए गए। साथ ही 14.83 लाख किसानों ने स्लॉट बुक किए हैं। छोटे और मझौले किसानों को उपार्जन का पूरा लाभ मिल रहा है। प्रतिदिन औसतन चार लाख मी. गेहूं का उपार्जन हो रहा है। इस तरह मध्यप्रदेश अपने ही बनाए रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आगे बढ़ रहा है। कृषि क्षेत्र के विकास में मध्यप्रदेश के किसानों का महत्वपूर्ण योगदान है।

PM Ki APeel : सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रीगण को सोमनाथ विरासत के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सोमनाथ यात्रा के संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि भोपाल से 7 मई को स्वाभिमान यात्रा के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि गुजरात के प्रभास पाटन में सोमनाथ मंदिर के निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा 8 से 11 मई तक आयोजित की गई। भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से जत्था को समारोह पूर्वक रवाना किया गया।

PM Ki APeel : उन्नत अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उच्च तकनीक से लैस उन्नत अग्नि मिसाइल के सफल परीक्षण में मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी और भारतीय वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत का रक्षा कवच अब और अधिक सशक्त हो रहा है। भारत रक्षा क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

PM Ki APeel : नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी लाइन परियोजना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नागदा – मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइन की स्वीकृति का निर्णय मध्यप्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है, इसके लिए प्रदेशवासी केंद्र सरकार के प्रति आभारी रहेंगे। इस परियोजना से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन और कूनो राष्ट्रीय उद्यान के निकट तक रेल संपर्क अधिक सुगम होगा। साथ ही लॉजिस्टिक्स और टूरिज्म क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन कार्यों से स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर भोपाल में होगा इंडो-फ्रेंच इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव

- Advertisement -
Ad imageAd image

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय