,

Chennai में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण: गठबंधन के साथ विजय की नई पारी

Chennai

Chennai 4 मई को आए चुनावी नतीजों के बाद चले भारी सियासी ड्रामे के अंत में विजय सरकार बनाने में सफल रहे। उन्होंने 121 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को सौंपा, जो बहुमत के आंकड़े (118) से तीन अधिक है। विजय की पार्टी TVK (108 सीट) को कांग्रेस (5), CPI (2), CPI(M) (2), VCK (2) और IUML (2) का समर्थन प्राप्त है। इस ऐतिहासिक मौके पर मंच पर राहुल गांधी सहित विपक्षी दलों के कई बड़े नेता उपस्थित रहे।

Chennai कैबिनेट का स्वरूप: 9 मंत्रियों ने भी ली शपथ

मुख्यमंत्री विजय ने अपनी पहली कैबिनेट में संतुलन साधने की कोशिश की है। उनके साथ TVK के 9 वरिष्ठ नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। विभागों के बंटवारे में विजय ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अपने पास रखी है:

  • विजय (मुख्यमंत्री): लोक प्रशासन, पुलिस और गृह विभाग।
  • कैबिनेट के अन्य सदस्य: के. ए. सेंगोट्टैयान, अधव अर्जुना, एन. आनंद, अरुण राज, निर्मल कुमार, राजमोहन, के. पी. वेंकटरमण और डॉ. टी.के. प्रभु।

Chennai सीएम की पहली कलम: महिला सुरक्षा और मुफ्त बिजली पर बड़ा फैसला

शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मुख्यमंत्री विजय ने एक्शन मोड में आते हुए तीन महत्वपूर्ण फाइलों पर हस्ताक्षर किए, जो उनके चुनावी वादों की प्राथमिकता को दर्शाते हैं:

  1. मुफ्त बिजली: राज्य के नागरिकों के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का आदेश।
  2. महिला सुरक्षा: महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन।
  3. ड्रग कंट्रोल: नशीली दवाओं की तस्करी (Drug Smuggling) को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने और निगरानी तंत्र को मजबूत करने का निर्देश।

Chennai राजनीतिक सफर: संघर्ष से शिखर तक

विजय के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचना आसान नहीं रहा। 6 मई से लेकर 9 मई तक समर्थन जुटाने को लेकर काफी खींचतान चली। पहले कांग्रेस, फिर लेफ्ट और अंत में VCK व IUML के समर्थन के बाद ही बहुमत का जादुई आंकड़ा स्पष्ट हो सका। राज्यपाल ने सभी समर्थन पत्रों की बारीकी से जांच करने के बाद ही उन्हें सरकार बनाने का न्यौता दिया।

Read this: Sagar : कैंट पुलिस ने लौटाई मुस्कान; गुम हुए 1.80 लाख के मोबाइल ढूंढकर मालिकों को सौंपे

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…