Ujjain : महाकाल की शरण में अर्जुन रामपाल: भस्म आरती में हुए शामिल, सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को सराहा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ujjain

Report: Vishal Dubey

Ujjain बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन रामपाल ने आज सुबह विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने मंदिर में होने वाली अलौकिक भस्म आरती के दर्शन किए और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। अभिनेता ने मंदिर की व्यवस्थाओं और आगामी सिंहस्थ महाकुंभ के लिए किए जा रहे कार्यों की जमकर प्रशंसा की।

Ujjain भस्म आरती में सहभागिता और भक्ति भाव

रविवार तड़के अर्जुन रामपाल महाकाल मंदिर पहुंचे और नंदी हॉल में बैठकर भगवान शिव की भस्म आरती के साक्षी बने। इस दौरान वे पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने बाबा महाकाल से देश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। दर्शन के उपरांत मंदिर प्रबंध समिति के उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने स्मृति चिन्ह और प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत-सत्कार किया।

Ujjain सिंहस्थ 2026-28 की तैयारियों पर बोले अभिनेता

मीडिया से चर्चा के दौरान अर्जुन रामपाल ने उज्जैन में आगामी सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियों को लेकर शासन और प्रशासन के प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा, “आज सामान्य दिनों में भी लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आ रहे हैं और महाकुंभ के दौरान यह संख्या करोड़ों में होगी। खुशी है कि प्रशासन इतनी बड़ी संख्या में आने वाले भक्तों के लिए अभी से विश्वस्तरीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है।”

Ujjain मंदिर प्रबंधन की व्यवस्थाओं की प्रशंसा

अभिनेता ने मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई सुगम दर्शन व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि इतनी भीड़ होने के बावजूद जिस तरह से प्रबंधन किया जा रहा है, वह काबिले तारीफ है। अर्जुन रामपाल के मंदिर पहुंचने की खबर लगते ही उनके प्रशंसकों में भी काफी उत्साह देखा गया।

Read this: MP CM: मेले और उत्सव होते हैं मेल-मिलाप, आत्मीयता और सांस्कृतिक एकता के आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Chennai में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण: गठबंधन के साथ विजय की नई पारी

Chennai 4 मई को आए चुनावी नतीजों के बाद चले भारी सियासी

MP TOP 10: राजनीति, मौसम, शिक्षा और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट

1. MP TOP 10: मध्यप्रदेश में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

TOP 10: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नदी प्रदूषण मामले में जताई सख्त नाराजगी TOP

DailyHoroscope : 10 मई 2026 का राशिफल

DailyHoroscope : आज का दिन भावनाओं, निर्णयों और नए अवसरों का संकेत

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री