Bokaro में भारी बवाल: अतिक्रमणकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर किया पथराव, दो होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bokaro

Report: sanjeev kumar

Bokaro बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने गई सुरक्षा टीम पर उपद्रवियों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में होमगार्ड के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

Bokaro रोकने गई थी टीम, अचानक हुआ जानलेवा हमला

जानकारी के अनुसार, सेक्टर 12A काली मंदिर के पास खाली जमीन पर कुछ लोग अवैध रूप से झोपड़ियाँ बनाकर अतिक्रमण कर रहे थे। सूचना मिलने पर बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के सिक्योरिटी विभाग के अधिकारी और सुरक्षाकर्मी तीन गाड़ियों में सवार होकर मौके पर पहुँचे। जैसे ही टीम ने अतिक्रमणकारियों को निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा, लोग उग्र हो गए और सुरक्षा बलों पर पत्थरों से हमला शुरू कर दिया।

Bokaro दो जवान लहूलुहान, बाल-बाल बचे अधिकारी

अचानक हुए इस पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अधिकारी और सुरक्षाकर्मी अपनी जान बचाकर वहां से भागने लगे, लेकिन पत्थर लगने से होमगार्ड जवान अकरम अंसारी और बबलू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। घायल जवानों को तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

Bokaro विस्थापितों के पुनर्वास और अतिक्रमण का मामला

बताया जा रहा है कि बोकारो जिला प्रशासन ने हाल ही में बोकारो एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल से सटे इलाकों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया था। वहां से हटाए गए लोग ही सेक्टर 12A की खाली जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। जब सिक्योरिटी विभाग की टीम ने इस अवैध कब्जे को रोकने का प्रयास किया, तो आक्रोशित भीड़ ने उन पर हमला बोल दिया। पुलिस अब इस मामले में दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

Read this: भारत को मिला नया CDS: लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि संभालेंगे जिम्मेदारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन

Sasaram: दावों के ‘मास्टर प्लान’ के बीच बदहाल शहर, जलजमाव और प्यास से जूझ रही जनता

Report: Avinash shrivastva Sasaram ऐतिहासिक शहर सासाराम की वर्तमान तस्वीर प्रशासनिक आश्वासनों

IPL Match Raipur: नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच, कल भिड़ेंगी आरसीबी और मुंबई इंडियंस

IPL Match Raipur: मैच से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने बहाया

भारत को मिला नया CDS: लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि संभालेंगे जिम्मेदारी

CDS: भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को