,

Dehradun में इंजीनियर से लूट, मदद के बहाने बुलाया, पुल से नीचे फेंका; रातभर घायल पड़ा रहा युवक

https://swadeshlive.com/dehradun-engineer-robbery/

Report by: Avnish Gupta

Dehradun के सहस्त्रधारा क्षेत्र में मदद के बहाने एक इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि कुछ युवकों ने पहले पीड़ित से सहायता मांगी और फिर उसके साथ लूटपाट कर उसे पुल से नीचे धक्का दे दिया।

Dehradun

Dehradun: मदद मांगकर युवक को साथ ले गए आरोपी

पीड़ित युवक आकाश, जो पेशे से इंजीनियर बताया जा रहा है, ने पुलिस को बताया कि वह देर रात अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसका स्कूटर रुकवाया।

आरोपियों ने कहा कि उनका मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया है और उसे तलाशने में मदद चाहिए। इंसानियत के नाते आकाश उनकी मदद करने के लिए उनके साथ चला गया।

Dehradun: बैग और मोबाइल लूटकर पुल से नीचे फेंका

आकाश के मुताबिक रास्ते में आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाश उसका बैग और दो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसे पुल से नीचे धक्का दे दिया, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई।

Dehradun: रातभर घायल हालत में पड़ा रहा पीड़ित

घटना के बाद घायल युवक पूरी रात वहीं पड़ा तड़पता रहा। सुबह राहगीरों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Dehradun: पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

फिलहाल Uttarakhand Police मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

read also: Sanjay Dutt की ‘आखिरी सवाल’ का ट्रेलर रिलीज, RSS, बाबरी मस्जिद और इमरजेंसी जैसे मुद्दों पर उठे तीखे सवाल