Saharanpur: आवारा कुत्तों का खूनी तांडव; बाड़े में घुसकर 110 भेड़ों को उतारा मौत के घाट, 15 लाख का नुकसान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Saharanpur

रिपोर्ट:-अबरार अहमद

Saharanpur सहारनपुर जिले के कस्बा अंबेहटा के मोहल्ला किला में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने भारी तबाही मचाई है। बुधवार की देर रात कुत्तों ने एक पशुपालक के बाड़े पर हमला कर 110 भेड़ों को बेरहमी से नोच-नोचकर मार डाला। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।

Saharanpur बाड़े में बिछ गई लाशें: 25 गर्भवती भेड़ें भी कुत्तों का शिकार

पशुपालक प्रीतम के अनुसार, बाड़े में लगभग 200 भेड़ें मौजूद थीं। रात के अंधेरे में आवारा कुत्तों का झुंड दीवार फांदकर अंदर घुस गया। सुबह जब प्रीतम बाड़े पर पहुंचा, तो वहां का मंजर खौफनाक था; चारों ओर लहूलुहान भेड़ों के शव पड़े थे। मरने वाली 110 भेड़ों में से 20 से 25 भेड़ें गर्भवती थीं। कुत्तों के इस हमले ने न केवल बेजुबानों की जान ली, बल्कि एक गरीब परिवार की उम्मीदों को भी कुचल दिया है।

Saharanpur आजीविका पर संकट: 15 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक चपत

पीड़ित पशुपालक ने रुंधे गले से बताया कि भेड़ पालन ही उनके परिवार की रोजी-रोटी का एकमात्र जरिया था। इस हमले में उन्हें करीब 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। अब परिवार के सामने जीवन-यापन का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब पशुओं के साथ-साथ इंसानों पर भी खतरा मंडरा रहा है।

Saharanpur मुआवजे की गुहार: प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग

पशुपालक प्रीतम और स्थानीय ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि नगर पंचायत और संबंधित विभाग आवारा कुत्तों पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन हिंसक कुत्तों को पकड़ने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।

Read this: Gold Silver Price Today : बाजार खुलते ही चांदी में तेज उछाल, सोना भी मजबूत

Land Encroachment : भैंसमा में आदिवासी परिवारों की जमीन पर कब्जे का आरोप, कलेक्टर से लगाई गुहार

उमेश डहरिया Land Encroachment : भू-माफियाओं पर पुश्तैनी जमीन खाली कराने और

Narsinghpur: बगास्पुर की बड़ी नहर में नहाने आए दो दोस्त डूबे, एक को बचाया गया, दूसरे का शव बरामद

रिपोर्टर- दीपक साहू Narsinghpur जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगास्पुर

Bhopal: अरविन्द कुमार दुबे ने संभाला संचालक जनसंपर्क का पद, विभागीय अधिकारियों ने किया स्वागत

Bhopal: अपर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय अरविन्द कुमार दुबे ने गुरुवार को संचालक

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. रायपुर डबल मर्डर केस

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. भाजपा जिलाध्यक्षों की सोशल