Ambikapur Encroachment Action: डबरीपानी में वन भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 20 अवैध मकान हटाए

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/ambikapur-encroachment-action/

REPORT BY: DINESH GUPTA

Ambikapur Encroachment Action: Ambikapur के डबरीपानी इलाके में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर बने करीब 20 अवैध मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई वरिष्ठ भाजपा नेता और पार्षद Alok Dubey की शिकायत के बाद की गई।

Ambikapur Encroachment Action: वन भूमि पर वर्षों से किया गया था कब्जा

जानकारी के मुताबिक, डबरीपानी क्षेत्र में बाहरी लोगों द्वारा लंबे समय से वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर मकान बना लिए गए थे। वन विभाग की ओर से पहले ही कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन तय समय सीमा के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

Ambikapur Encroachment Action: प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

गुरुवार सुबह वन विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम भारी दलबल के साथ मौके पर पहुंची। कार्रवाई के लिए चार बुलडोजर लगाए गए और पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अवैध निर्माणों को तोड़ना शुरू किया।

Ambikapur Encroachment Action: मौके पर जुटी लोगों की भीड़

कार्रवाई के दौरान इलाके में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। प्रशासन का कहना है कि वन भूमि पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Ambikapur Encroachment Action: वन विभाग ने दी कार्रवाई की जानकारी

वन विभाग की अधिकारी Shweta Kambhoj ने बताया कि कब्जाधारियों को पहले नोटिस देकर जमीन खाली करने का मौका दिया गया था, लेकिन नियमों का पालन नहीं होने पर कार्रवाई करना जरूरी हो गया।

READ ALSO: DC vs KKR: प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी दिल्ली और कोलकाता, अरुण जेटली स्टेडियम में होगी भिड़ंत

Saharanpur: आवारा कुत्तों का खूनी तांडव; बाड़े में घुसकर 110 भेड़ों को उतारा मौत के घाट, 15 लाख का नुकसान

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur सहारनपुर जिले के कस्बा अंबेहटा के मोहल्ला किला में

Narsinghpur: बगास्पुर की बड़ी नहर में नहाने आए दो दोस्त डूबे, एक को बचाया गया, दूसरे का शव बरामद

रिपोर्टर- दीपक साहू Narsinghpur जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगास्पुर

Bhopal: अरविन्द कुमार दुबे ने संभाला संचालक जनसंपर्क का पद, विभागीय अधिकारियों ने किया स्वागत

Bhopal: अपर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय अरविन्द कुमार दुबे ने गुरुवार को संचालक

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. रायपुर डबल मर्डर केस

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. भाजपा जिलाध्यक्षों की सोशल

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 8 मई 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ

NSUI Protest : छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर रायपुर में NSUI का बड़ा प्रदर्शन

NSUI Protest : मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच