,

Sagar: शादी की खुशियों के बीच ‘जिलाबदर’ जीजा की एंट्री, दूल्हा-दुल्हन को जोड़े में पहुंचना पड़ा थाना

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sagar

रिपोर्ट-आदर्श दुबे

Sagar सागर के कैंट थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब पुलिस एक ‘जिलाबदर’ अपराधी को पकड़ने मंडप तक पहुंच गई। मामला इतना बढ़ गया कि सात फेरे लेने के बाद दूल्हा और दुल्हन को अपने परिवार के साथ सीधे थाने का रुख करना पड़ा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन शादी के लिबास में ही पुलिस से गुहार लगाते नजर आ रहे हैं।

Sagar खुशियों में पड़ी पुलिस की रेड: जिलाबदर जीजा पर थी नजर

जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन क्षेत्र के निवासी करण बंसल की शादी 4 मई को संपन्न हुई थी। इस समारोह में उनके जीजा छोटू बंसल भी शामिल होने आए थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार छोटू बंसल कैंट थाने का निगरानी बदमाश है और उस पर करीब 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रशासन द्वारा उसे जिलाबदर घोषित किया गया था, लेकिन आदेश का उल्लंघन कर वह अपने साले की शादी में शामिल होने शहर आ गया। जैसे ही पुलिस को उसके आने की भनक लगी, टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दी।

Sagar थाने में दूल्हा-दुल्हन की गुहार: “जीजा ही परिवार के मुखिया”

पुलिस की कार्रवाई के बाद शादी के जोड़े में ही करण बंसल अपनी दुल्हन और परिजनों के साथ कैंट थाने पहुंच गए। परिजनों का तर्क था कि दूल्हे के पिता का निधन हो चुका है और जीजा ही घर के मुख्य सदस्य की भूमिका निभा रहे हैं, इसलिए उन्हें कुछ समय के लिए रियायत दी जाए। उन्होंने पुलिस से यह भी निवेदन किया कि उन्हें मारा न जाए। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराधी ने जिलाबदर के आदेशों का उल्लंघन किया है, जो कि एक गंभीर कानूनी अपराध है।

Sagar पुलिस का रुख: अपराधी फरार, परिजनों को दी गई समझाइश

कैंट थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि छोटू बंसल एक आदतन अपराधी है। जब पुलिस टीम उसे पकड़ने पहुंची, तो वह चकमा देकर भागने में सफल रहा। परिजनों के थाने पहुंचने पर उन्हें कानून की स्थिति समझाई गई और घर वापस रवाना किया गया। पुलिस अब फरार जिलाबदर आरोपी की तलाश में जुटी है, वहीं इस अनोखे घटनाक्रम ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है।

Read this: Mandsaur: होटल में गर्लफ्रेंड का बर्थडे मना रहे डॉक्टर पति को पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, जमकर हुई धुनाई

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक