LSG vs RCB: इकाना में आमने-सामने होंगी लखनऊ और बेंगलुरु, RCB का पलड़ा भारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/lsg-vs-rcb-ipl-2026-match-preview/

LSG vs RCB: Lucknow Super Giants और Royal Challengers Bengaluru के बीच आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला गुरुवार शाम इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह लखनऊ सुपर जायंट्स का घरेलू मैदान है, लेकिन यहां टीम का रिकॉर्ड आरसीबी के खिलाफ बेहद खराब रहा है।

LSG vs RCB: इकाना में RCB के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत पाई LSG

इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अब तक LSG और RCB के बीच दो मुकाबले खेले गए हैं और दोनों में बेंगलुरु ने जीत दर्ज की है। पहला मैच 2023 में खेला गया था, जिसमें आरसीबी ने 18 रन से जीत हासिल की थी। वहीं 2025 में खेले गए मुकाबले में बेंगलुरु ने 6 विकेट से बाजी मारी थी।

LSG vs RCB: लगातार हार से जूझ रही है लखनऊ टीम

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने 9 मुकाबलों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की है और अंकतालिका में आखिरी स्थान पर मौजूद है। इतना ही नहीं, टीम अपने पिछले 6 मैच लगातार हार चुकी है। ऐसे में कप्तान Rishabh Pant की अगुवाई वाली टीम पर दबाव काफी बढ़ गया है।

LSG vs RCB: ओवरऑल रिकॉर्ड में भी RCB आगे

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 5 मैच आरसीबी ने जीते हैं, जबकि LSG को सिर्फ 2 मुकाबलों में सफलता मिली है। इस सीजन के पहले मैच में भी आरसीबी ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया था।

LSG vs RCB: जीत के साथ टॉप पर पहुंच सकती है RCB

आरसीबी का यह सीजन शानदार रहा है। टीम ने 9 में से 6 मुकाबले जीतकर 12 अंक हासिल किए हैं और अंकतालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। हालांकि पिछले मैच में टीम को Gujarat Titans के खिलाफ 4 विकेट से हार मिली थी। अब बेंगलुरु की नजरें जीत की राह पर लौटने और अंकतालिका में टॉप पर पहुंचने पर होंगी।

LSG vs RCB: क्या घरेलू मैदान पर बदलेगा LSG का इतिहास?

इकाना स्टेडियम में अब तक आरसीबी के खिलाफ जीत का खाता नहीं खोल पाने वाली लखनऊ टीम के सामने इस बार इतिहास बदलने की चुनौती होगी। वहीं आरसीबी अपने शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी। मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।

READ ALSO: PBKS vs SRH: क्या शशांक सिंह बने पंजाब किंग्स की हार के विलेन? छोड़ा आसान कैच, बल्लेबाजी में भी रहे फ्लॉप

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन

Sasaram: दावों के ‘मास्टर प्लान’ के बीच बदहाल शहर, जलजमाव और प्यास से जूझ रही जनता

Report: Avinash shrivastva Sasaram ऐतिहासिक शहर सासाराम की वर्तमान तस्वीर प्रशासनिक आश्वासनों

IPL Match Raipur: नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच, कल भिड़ेंगी आरसीबी और मुंबई इंडियंस

IPL Match Raipur: मैच से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने बहाया